भजन संहिता 51
51
पाप-क्षमा के लिए प्रार्थना
संगीत निर्देशक के लिए। दाऊद का भजन, जब नातान भविष्यवक्ता दाऊद के पास आया क्योंकि वह बतशेबा के पास गया था।
1हे परमेश्वर, अपनी करुणा के अनुसार
मुझ पर अनुग्रह कर;
अपनी बड़ी दया के अनुसार मेरे अपराधों को मिटा दे।
2मुझे मेरे अधर्म से पूरी रीति से साफ़ कर,
और मेरे पाप से मुझे शुद्ध कर।
3मैं तो अपने अपराधों को जानता हूँ,
और मेरा पाप निरंतर मेरे सामने रहता है।
4मैंने तेरे ही विरुद्ध पाप किया है,
और वह किया है जो तेरी दृष्टि में बुरा है;
इसलिए जब तू निर्णय सुनाए तो धर्मी,
और न्याय करे तो सच्चा ठहरे।
5देख, मैं अधर्म के साथ उत्पन्न हुआ,
और पाप के साथ अपनी माता के गर्भ में पड़ा।
6देख, तू हृदय की सच्चाई से प्रसन्न होता है,
और मेरे मन में मुझे बुद्धि की बातें सिखाता है।
7जूफे से मुझे शुद्ध कर,
और मैं पवित्र हो जाऊँगा;
मुझे धो, और मैं हिम से भी अधिक श्वेत हो जाऊँगा।
8मुझे हर्ष और आनंद की बातें सुना,
ताकि जो हड्डियाँ तूने तोड़ डाली हैं वे मगन हो जाएँ।
9अपना मुख मेरे पापों की ओर से फेर ले,
और मेरे सारे अधर्मों को मिटा डाल।
10हे परमेश्वर, मुझमें शुद्ध मन उत्पन्न कर,
और मेरे भीतर स्थिर आत्मा नए सिरे से उत्पन्न कर।
11मुझे अपनी उपस्थिति से दूर न कर,
और न अपने पवित्र आत्मा को मुझसे अलग कर।
12अपने उद्धार का आनंद मुझे लौटा दे,
और सचेत आत्मा देकर मुझे संभाल।
13तब मैं अपराधियों को तेरे मार्गों की शिक्षा दूँगा,
और पापी तेरी ओर फिरेंगे।
14हे परमेश्वर, हे मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर,
मुझे हत्या के दोष से मुक्त कर,
तब मैं अपने मुँह#51:14 अपने मुँह — अक्षरशः अपनी जीभ से तेरी धार्मिकता का जय जयकार करूँगा।
15हे प्रभु, मेरे होंठों को खोल दे
कि मेरा मुँह तेरी स्तुति करे।
16तू बलि से प्रसन्न नहीं होता,
नहीं तो मैं चढ़ाता;
तू होमबलि से भी प्रसन्न नहीं होता।
17टूटा मन परमेश्वर के योग्य बलिदान है;
हे परमेश्वर, तू टूटे और पिसे हुए
हृदय को तुच्छ नहीं जानता।
18अपनी कृपा में सिय्योन की भलाई कर,
और यरूशलेम की शहरपनाह को बना।
19तब तू धार्मिकता के बलिदानों,
अर्थात् होमबलि तथा पूर्ण होमबलि से आनंदित होगा;
और तेरी वेदी पर बैल चढ़ाए जाएँगे।
Oyo Eponami Sikoyo:
भजन संहिता 51: HSB
Tya elembo
Kopya
Kokisana
Kabola
Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative