Bible App logo
Elilingi ya Boluki

भजन संहिता 3

3
संकट के समय में भरोसा
दाऊद का भजन। जब वह अपने पुत्र अबशालोम से भाग रहा था।
1हे यहोवा, मेरे शत्रु कितने बढ़ गए हैं!
बहुत से हैं जो मेरे विरुद्ध उठ रहे हैं।
2बहुत से हैं जो मेरे प्राण के विषय में कहते हैं
कि परमेश्‍वर की ओर से उसका छुटकारा नहीं। सेला।
3परंतु हे यहोवा, तू तो मेरे चारों ओर मेरी ढाल है,
तू मेरी महिमा है, और मेरे सिर को ऊँचा उठानेवाला है।
4मैंने ऊँची आवाज़ से यहोवा को पुकारा,
और उसने अपने पवित्र पर्वत से मुझे उत्तर दिया। सेला।
5मैं लेटकर सो गया।
मैं फिर जाग उठा,
क्योंकि यहोवा मुझे संभालता है।
6मैं उन हज़ारों मनुष्यों से नहीं डरता,
जो मेरे विरुद्ध घेरा डाले हुए हैं।
7उठ, हे यहोवा! हे मेरे परमेश्‍वर मुझे बचा!
क्योंकि तूने मेरे सब शत्रुओं के जबड़ों पर मारा है,
और दुष्‍टों के दाँत तोड़ डाले हैं।
8उद्धार यहोवा ही से होता है;
हे यहोवा तेरी आशिष तेरी प्रजा पर हो। सेला।

Tya elembo

Kopya

Kokisana

Kabola

None

Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo