भजन संहिता 20
20
युद्ध में विजय के लिए प्रार्थना
संगीत निर्देशक के लिए। दाऊद का भजन।
1संकट के दिन यहोवा तेरी सुन ले!
याकूब के परमेश्वर का नाम तेरी रक्षा करे!
2वह पवित्रस्थान से तेरी सहायता करे,
और सिय्योन से तुझे सहारा दे।
3वह तेरी सब अन्नबलियों को स्मरण करे,
और तेरी होमबलि को ग्रहण करे। सेला।
4वह तेरे मन की इच्छा को पूरी करे,
और तेरी सब योजनाओं को सफल करे।
5तेरी विजय के कारण हम ऊँचे स्वर से
हर्षित होकर गाएँगे,
और अपने परमेश्वर के नाम का झंडा फहराएँगे।
यहोवा तेरी सब विनतियाँ पूरी करे!
6अब मैं जान गया हूँ कि यहोवा अपने अभिषिक्त का उद्धार करता है।
वह अपने दाहिने हाथ के उद्धार करनेवाले पराक्रम के द्वारा
अपने पवित्र स्वर्ग से उसे उत्तर देगा।
7किसी को रथों पर,
तो किसी को घोड़ों पर भरोसा है,
परंतु हमारा भरोसा तो अपने परमेश्वर यहोवा के नाम पर ही है।
8वे झुके और गिर पड़े;
परंतु हम उठे और सीधे खड़े हो गए हैं।
9हे यहोवा, राजा को बचा ले!
जब हम पुकारें, तो वह हमें उत्तर दे।
Oyo Eponami Sikoyo:
भजन संहिता 20: HSB
Tya elembo
Kopya
Kokisana
Kabola
Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative