Logo ya Aplikasyo ya Biblia
Elilingi ya Boluki

भजन संहिता 13

13
छुटकारे के लिए प्रार्थना
संगीत निर्देशक के लिए। दाऊद का भजन।
1हे यहोवा, कब तक?
क्या तू सदा तक मुझे भूला रहेगा?
तू कब तक अपना मुँह मुझसे छिपाए रहेगा?
2कब तक मैं अपने मन में व्याकुल रहूँ?
मैं कब तक अपने हृदय में शोकित रहूँ?
कब तक मेरा शत्रु मुझ पर प्रबल होता रहेगा?
3हे मेरे परमेश्‍वर यहोवा,
मुझ पर ध्यान दे और मुझे उत्तर दे;
मेरी आँखों में ज्योति चमका,
कहीं ऐसा न हो कि
मैं मृत्यु की नींद में सो जाऊँ।
4कहीं मेरा शत्रु कहे,
“मैं उस पर प्रबल हुआ हूँ।”
और जब मैं डगमगाने लगूँ
तो मेरे शत्रु मगन हों।
5परंतु मैंने तो तेरी करुणा पर भरोसा रखा है,
मेरा हृदय तेरे उद्धार के कारण मगन होगा।
6मैं यहोवा का भजन गाऊँगा,
क्योंकि उसने मेरी भलाई की है।

Tya elembo

Kopya

Kokisana

Kabola

None

Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo