Logo ya Aplikasyo ya Biblia
Elilingi ya Boluki

भजन संहिता 126

126
सिय्योन की पुनर्स्थापना
यात्रा का गीत।
1जब यहोवा सिय्योन के बंधकों को लौटा ले आया
तो हम स्वप्‍न देखनेवालों के समान हो गए।
2तब हमारे चेहरे खिल उठे,
और हम जय जयकार करने लगे।
तब जाति-जाति में यह चर्चा होने लगी :
“यहोवा ने इनके लिए बड़े-बड़े कार्य किए हैं।”
3यहोवा ने हमारे लिए बड़े-बड़े कार्य किए हैं,
और हम आनंदित हैं।
4हे यहोवा, मरुस्थल में धाराओं के समान
हमारे बंधकों को लौटा ले आ।
5जो आँसू बहाते हुए बोते हैं,
वे जय जयकार करते हुए काटेंगे।
6बोनेवाला चाहे बीज लेकर रोता हुआ जाए,
फिर भी वह निश्‍चय पूलियाँ लिए
जय जयकार करता हुआ लौट आएगा।

Tya elembo

Kopya

Kokisana

Kabola

None

Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo