Logo ya Aplikasyo ya Biblia
Elilingi ya Boluki

भजन संहिता 110

110
परमेश्‍वर का चुना हुआ राजा
दाऊद का भजन।
1यहोवा ने मेरे प्रभु से कहा,
“मेरे दाहिनी ओर बैठ,
जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को
तेरे पैरों की चौकी न बना दूँ।”
2यहोवा तेरे सामर्थ्य के राजदंड को सिय्योन से बढ़ाएगा।
तू अपने शत्रुओं के बीच शासन कर।
3तेरे युद्ध के दिन तेरी प्रजा के लोग
स्वेच्छा से सामने आएँगे;
पवित्रता से शोभायमान तेरे जवान तेरे लिए
भोर के गर्भ से जन्मी ओस के समान हैं।
4यहोवा ने शपथ खाई है और उसे न बदलेगा :
“तू मलिकिसिदक की रीति के अनुसार सदा के लिए याजक है।”
5प्रभु तेरे दाहिनी ओर है;
अपने क्रोध के दिन वह राजाओं को कुचल डालेगा।
6वह जाति-जाति के लोगों को दंड देगा,
और लाशों का ढेर लगा देगा;
वह समस्त पृथ्वी के प्रधानों को कुचल देगा।
7वह मार्ग के किनारे के सोते से जल पीएगा;
इसलिए वह अपना सिर ऊँचा करेगा।

Tya elembo

Kopya

Kokisana

Kabola

None

Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo