Logo ya Aplikasyo ya Biblia
Elilingi ya Boluki

भजन संहिता 101

101
खराई के साथ जीवन बिताने का संकल्प
दाऊद का भजन।
1मैं करुणा और न्याय के गीत गाऊँगा;
हे यहोवा, मैं तेरा ही भजन गाऊँगा।
2मैं बुद्धिमानी से सिद्ध मार्ग पर चलूँगा।
तू कब मेरे पास आएगा?
मैं अपने घर में मन की खराई के साथ आचरण करूँगा।
3मैं अपना मन#101:3 अक्षरशः अपनी आँखें दुष्‍टता के कार्य पर नहीं लगाऊँगा।
मैं अधर्म पर चलनेवालों के कार्यों से घृणा करता हूँ,
मैं उनमें न फँसूँगा।
4हृदय की कुटिलता मुझसे दूर रहेगी,
मैं बुराई से अनजान रहूँगा।
5जो छिपकर अपने पड़ोसी की चुगली करे,
उसे मैं नाश करूँगा;
जिसकी आँखें चढ़ी हों
और जिसका मन घमंडी हो,
उसे मैं न सहूँगा।
6मेरी आँखें देश के विश्‍वासयोग्य लोगों पर लगी रहेंगी
कि वे मेरे साथ रहें;
जो सिद्ध मार्ग पर चलता है
वही मेरा सेवक होगा।
7छल करनेवाला मेरे घर के भीतर न रह सकेगा;
झूठ बोलनेवाला मेरे सामने बना न रहेगा।
8प्रति भोर मैं देश के सब दुष्‍टों को नाश किया करूँगा,
ताकि यहोवा के नगर के सब अनर्थकारियों को मिटा डालूँ।

Tya elembo

Kopya

Kokisana

Kabola

None

Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo