लैव्यव्यवस्था 12
12
प्रसव के बाद शुद्धीकरण की विधि
1फिर यहोवा ने मूसा से कहा, 2“इस्राएलियों से कह : जब कोई स्त्री गर्भवती होकर लड़के को जन्म देती है तो वह सात दिन तक अशुद्ध रहेगी, जिस प्रकार वह अपने मासिक धर्म के समय अशुद्ध रहती है। 3आठवें दिन लड़के का ख़तना किया जाए। 4फिर वह स्त्री अपने लहू से शुद्ध होने के लिए तैंतीस दिन प्रतीक्षा करे। जब तक उसके शुद्ध होने के दिन पूरे न हो जाएँ तब तक वह न तो किसी पवित्र वस्तु को छुए और न पवित्रस्थान में प्रवेश करे। 5परंतु यदि वह लड़की को जन्म देती है तो वह दो सप्ताह तक अशुद्ध रहेगी, जिस प्रकार वह अपने मासिक धर्म में रहती है। फिर वह अपने लहू से शुद्ध होने के लिए छियासठ दिन प्रतीक्षा करे।
6“जब उसके शुद्ध होने के दिन पूरे हो जाएँ, तब चाहे उसके बेटा हुआ हो या बेटी, वह होमबलि के लिए एक वर्ष का भेड़ का बच्चा, और पापबलि के लिए कबूतर का एक बच्चा या एक पंडुक मिलापवाले तंबू के द्वार पर याजक के पास लाए। 7याजक उन्हें यहोवा के सामने चढ़ाए और उसके लिए प्रायश्चित्त करे; तब वह अपने लहू बहने की अशुद्धता से शुद्ध हो जाएगी। जिस स्त्री के लड़का या लड़की उत्पन्न हुई हो उसके लिए यही व्यवस्था है। 8पर यदि वह भेड़ या बकरी चढ़ाने में असमर्थ हो, तो दो पंडुक या कबूतर के दो बच्चे, एक तो होमबलि के लिए और दूसरा पापबलि के लिए लाए, और याजक उसके लिए प्रायश्चित्त करे, तब वह शुद्ध हो जाएगी।”
Oyo Eponami Sikoyo:
लैव्यव्यवस्था 12: HSB
Tya elembo
Kopya
Kokisana
Kabola
Olingi kobomba makomi na yo wapi otye elembo na baapareyi na yo nyonso? Kota to mpe Komisa nkombo
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative