Logo ya YouVersion
Elilingi ya Boluki

निर्गमन 17:6-7

निर्गमन 17:6-7 HSB

देख, मैं होरेब पहाड़ की एक चट्टान पर तेरे सामने खड़ा रहूँगा; तू उस चट्टान पर मारना, और उसमें से पानी निकलेगा, जिससे कि लोग पीएँ।” तब मूसा ने इस्राएल के धर्मवृद्धों की आँखों के सामने वैसा ही किया। मूसा ने उस स्थान का नाम मस्सा और मरीबा रखा, क्योंकि इस्राएलियों ने वहाँ झगड़ा किया था, और यह कहकर यहोवा की परीक्षा की थी, “क्या यहोवा हमारे बीच है या नहीं?”