Logo dell'App Bibbia
Icona Cerca

मत्तियाह 1

1
मुक्‍तिदाता येशु की वंशावली
लूकस 3:23-38
1यह मुक्‍तिदाता येशु के पूर्वजों की सूची है। मुक्‍तिदाता येशु राजा दाविद के परिवार से थे। राजा दाविद कुलपिता अब्राहम के परिवार से थे।
2अब्राहम का बेटा इसहाक, इसहाक का बेटा याकोब,#1:2 अब्राहम का बेटा इसहाक, इसहाक का बेटा याकोब - कुलपिता अब्राहम, इसहाक और राष्ट्रपिता याकोब यहूदियों के तीन महान कुलपिता हैं। याकोब का बेटा यहूदा और उसके ग्यारह भाई। 3यहूदा के बेटे पेरस और ज़ेरह जिनकी माँ का नाम तामार था।
पेरस का बेटा हेज़रोन, हेज़रोन का बेटा हाराम, 4हाराम का बेटा अमिनादाब, अमिनादाब का बेटा नहशोन, नहशोन का बेटा सलमोन, 5सलमोन का बेटा बोआज़ जिसकी माँ राहब#1:5 राहब - राहब मूल रूप से इज़राएल समाज से नहीं थी, लेकिन वह और उसका पूरा परिवार यहोशु के समय में परमात्मा के भक्‍त बन गए (यहोशु 2:11; 6:17)। थी। बोआज़ का बेटा ओबेद जिसकी माँ रूथ#1:5 रूथ - रूथ मूल रूप से इज़राएल समाज से नहीं थी, लेकिन उसने अपने देवताओं को छोड़ दिया और परमात्मा की भक्‍त बन गई (रूथ 1:16-17)। थी।
ओबेद का बेटा यिशय और 6यिशय का बेटा दाविद। राजा दाविद का बेटा शलोमो जिसकी माँ सेनापति ऊरिया#1:6 सेनापति ऊरिया - ऊरिया यहूदी समाज से नहीं थे। की विधवा थी।
7राजा शलोमो का बेटा रोबोहम, रोबोहम का बेटा अबियाह, अबियाह का बेटा आसाफ,+ 8आसाफ का बेटा यहोशाफात, यहोशाफात का बेटा योराम, योराम का बेटा उज़ाईयाह, 9उज़ाईयाह का बेटा योताम, योताम का बेटा आखाज़, आखाज़ का बेटा हेज़ेकियाह, 10हेज़ेकियाह का बेटा मनासे, मनासे का बेटा आमोस,+ आमोस का बेटा योशियाह।
11जब इज़राएल के लोग बंदी होकर बाबीलोन देश को गए, उस समय योशियाह का बेटा यखनयाह और उसके भाई पैदा हुए। 12यहूदी लोगों को बंदी बनाकर बाबीलोन देश में लाने के बाद, यखनयाह का बेटा शालतिएल पैदा हुआ।
शालतिएल का बेटा ज़रुबाबेल, 13ज़रुबाबेल का बेटा अबीहूद, अबीहूद का बेटा एलियाकिम, एलियाकिम का बेटा अज़ोर, 14अज़ोर का बेटा सदोक, सदोक का बेटा अखीम, अखीम का बेटा एलीहूद, 15एलीहूद का बेटा एलअज़र, एलअज़र का बेटा मत्थान, मत्थान का बेटा याकोब।
16और याकोब का बेटा योसफ पैदा हुए जो मरियम का पति था। मरियम के बेटे येशु थे, जो मुक्‍तिदाता कहलाते हैं।
17इस प्रकार कुलपिता अब्राहम से राजा दाविद तक कुल चौदह पीढ़ियाँ, राजा दाविद से बाबीलोन देश लाए जाने तक चौदह पीढ़ियाँ और बाबीलोन देश लाए जाने के बाद मुक्‍तिदाता के आने तक चौदह पीढ़ियाँ हुईं।
मुक्‍तिदाता येशु का जन्म
लूकस 2:1-7
18मुक्‍तिदाता येशु का जन्म इस प्रकार हुआ। उनकी माता मरियम की मंगनी योसफ से हुई थी। परंतु ऐसा हुआ जब मरियम कुँवारी ही थी, परमात्मा की पवित्र आत्मा की अद्भुत शक्‍ति द्वारा से गर्भवती हो गई। 19मरियम का मंगेतर योसफ एक धर्मी व्यक्‍ति था और वह नहीं चाहता था कि मरियम की बदनामी हो। इसलिए उसने चुपचाप मंगनी#1:19 मंगनी - यहूदी समाज में मंगनी करना बहुत मज़बूत गठजोड़ के रूप में देखा जाता था। यदि कोई इसे तोड़ना चाहता था तो उसे तलाक के प्रमाण पत्र की ज़रूरत होती थी। तोड़ने का फैसला किया।
20जब योसफ इस बारे में विचार कर ही रहा था तो प्रभु परमात्मा के स्वर्गदूत ने उसे सपने में दर्शन दिया और कहा, “योसफ, राजा दाविद के वंशज! अपनी पत्नी मरियम को स्वीकार करने से मत डर, क्योंकि जो उसके गर्भ में है, वह पवित्र आत्मा से है। 21वह पुत्र को जन्म देगी और तुम उसका नाम येशु रखना, जिसका अर्थ है, ‘प्रभु परमात्मा मुक्‍ति देते हैं।’ वह अपने लोगों के बुरे कर्मों का खाता मिटाकर उन्हें मुक्‍ति देंगे।”
22इसलिए प्रभु परमात्मा का किया गया वादा पूरा हुआ जैसा कि उनके प्रवक्‍ता ने कहा था,
23“देखो, एक कुँवारी कन्या गर्भवती होगी
और वह पुत्र को जन्म देगी।
उसका नाम ‘इमानुएल’ रखा जाएगा,
जिसका अर्थ है, ‘परमात्मा हमारे साथ है’।”
24योसफ नींद से जागा और उसने प्रभु के स्वर्ग-दूत की आज्ञा के अनुसार काम किया। उसने मरियम के साथ शादी कर ली, 25किंतु जब तक मरियम ने अपने बेटे को जन्म न दिया, योसफ ने उसके साथ सहवास नहीं किया। बच्चे का जन्म होने के बाद योसफ ने उसका नाम “येशु” रखा।

Attualmente Selezionati:

मत्तियाह 1: MYG

Evidenzia

Copia

Confronta

Condividi

None

Vuoi avere le tue evidenziazioni salvate su tutti i tuoi dispositivi?Iscriviti o accedi