होशेआ 3
3
होशेआ का अपनी पत्नी के साथ समझौता
1यहोवाह ने मुझसे कहा, “जाइए, और अपना प्रेम अपनी पत्नी को फिर से दिखाइए, यद्यपि उन्हें कोई और पुरुष प्रेम करते हैं और वह एक व्यभिचारिणी हैं. उनसे ऐसा प्रेम करिये, जैसा यहोवाह इस्राएलियों से प्रेम करते हैं, यद्यपि वे दूसरे देवताओं की ओर फिरकर पवित्र किशमिश की बट्टी से प्रेम रखते हैं.”
2इसलिये मैंने उन्हें पंद्रह शेकेल#3:2 लगभग, 170 ग्राम चांदी और लगभग एक होमर और एक लेथेक#3:2 लगभग, 195 किलो ग्राम जौ में खरीद लिया. 3तब मैंने उनसे कहा, “आपको मेरे साथ कई दिनों तक रहना है; आपको वेश्या नहीं बनना है या किसी भी पुरुष के साथ अंतरंग संबंध नहीं बनाना है, और मैं भी आपके साथ ऐसा ही व्यवहार करूंगा.”
4क्योंकि इस्राएली लोग बहुत दिनों तक बिना राजा या राजकुमार, बिना बलि या पवित्र पत्थर, बिना एफ़ोद या गृह-देवताओं के रहेंगे. 5उसके बाद इस्राएली लोग लौटेंगे और यहोवाह, अपने परमेश्वर तथा दाविद, अपने राजा की खोज करेंगे. वे अंत के दिनों में कांपते हुए यहोवाह के पास और उनकी आशीषों के लिये आएंगे.
Nke Ahọpụtara Ugbu A:
होशेआ 3: HCV
Mee ka ọ bụrụ isi
Mapịa
Lee anya n'etiti ihe abụọ
Kesaa
Ịchọrọ ka echekwaara gị ihe ndị gasị ị mere ka ha pụta ìhè ná ngwaọrụ gị niile? Debanye aha gị ma ọ bụ mee mbanye
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.