यहोवाह ने मुझसे कहा, “जाइए, और अपना प्रेम अपनी पत्नी को फिर से दिखाइए, यद्यपि उन्हें कोई और पुरुष प्रेम करते हैं और वह एक व्यभिचारिणी हैं. उनसे ऐसा प्रेम करिये, जैसा यहोवाह इस्राएलियों से प्रेम करते हैं, यद्यपि वे दूसरे देवताओं की ओर फिरकर पवित्र किशमिश की बट्टी से प्रेम रखते हैं.”