बच्चों के लिए बाइबिलEgzanp

यीशु मसीह ढ़ेर सारे चमत्कार किये। चमत्कार, यह सिद्ध करने के लिए थे की यीशु मसीह वास्तव में परमेश्वर का बेटा है। पहला चमत्कार एक शादी की दावत में हुआ। एक समस्या पैदा हुई। वहां दाखरस सबके लिए पर्याप्त नहीं था।
मरियम, यीशु की माँ, ने इस समस्या के बारे में उसे बताया और सेवकों को कहा कि जो कुछ भी यीशु आदेश दे उसका पालन करो।
यीशु ने कहा "पानी से इन बर्तनो को भर दो" "पानी?" उन्होंने यह पूछा होगा। हां, पानी ही, यीशु ने अनुरोध किया।
फिर यीशु ने सेवकों से कहा, बड़े बर्तन से कुछ निकाल लो और दावत के मुखिया को चखने के लिए दो। वह पानी अब दाखरस बन चुका था! अच्छा दाखरस! बेहद अच्छा दाखरस!
सेवक चकित थे। यीशु पानी को दाखरस में बदल दिया था। केवल परमेश्वर ही ऐसे चमत्कार कर सकता है।
यीशु और भी चमत्कारों का प्रदर्शन किया। एक शाम, यीशु और उसके चेले पतरस के घर गए। पतरस की सास बुखार के कारन बहुत बीमार थी।
यीशु, बीमार महिला के हाथ को छुआ। एक पल में वह फिर से चंगी हो गयी। वह यीशु और उसके चेलों की सेवा टहल करने के लिए उठ गयी।
ऐसा लग रहा था की पूरा शहर उस शाम दरवाजे पर एकत्रित था। अंधे, बहरे, गूंगे, तथा अपंग ऐसे बीमार लोग वहां आये। यहां तक कि उन में रहने वाली दुष्ट आत्मा से ग्रसित लोगों की भीड़ यीशु के पास आयी। क्या वह इतनों की मदद कर सकता था?
यीशु जो परमेश्वर का पुत्र है, हाँ मदद कर सकता है। यीशु ने मदद किया। जो भी उसके पास आये सभी चंगाइ पाये। जो बैसाखी के माध्यम से चलकर जीवन यापन कर रहे थे वे अब चलने, दौड़ने और छलांग लगा सकते थे।
दूसरे जिनको कुष्ठ रोग बदसूरत बना दिया, भी आये। यीशु ने उन्हें चंगा किया और वे पूरी रीती से पाक और साफ भी हो गये।
दुष्ट आत्माओं से परेशान पुरुष और महिलायें यीशु के समक्ष आयीं। उसने उन्हें छोड़ने के लिए दुष्ट आत्माओं को आज्ञा दी। जब दुष्ट आत्माओं ने उसकी आज्ञाएं मानी तब भयभीत, दुखी और शांत लोग अब और आनंदमय हो गए।
यीशु के पास पहुँचने के लिए, भीड़ के पीछे से चार लोग अपने दोस्त को मदद करने की कोशिश की। परन्तु वे ऐसा नहीं कर पाये। अब वे और क्या कर सकते थे?
चार वफादार दोस्तों ने बीमार आदमी को घर की छत पर ले गए और उसे नीचे उतारने के लिए छत को खोल दिये। अब वह यीशु के बेहद करीब था।
यीशु उन चार दोस्तों के विस्वास को देखा। यीशु ने बीमार आदमी से कहा, "कि तेरे पाप क्षमा हुए। अपनी खाट उठा और चल फिर" आदमी तुरंत भला चंगा और मजबूती से उठ खड़ा हो गया। यीशु ने उसे चंगा किया।
इसके तुरंत बाद, यीशु अपने चेलों के साथ एक नाव में था। एक भयंकर तूफान समुद्र में से उठा। यीशु वहां सो रहा था। चेलों ने घबराते हुए उसे उठाया। "हे प्रभु, हमें बचा ले," वे चिल्लाये "हम नाश हुवे जाते है!"
यीशु ने लहरों को डांटा, "शांत हो जाओ" तुरंत, समुद्र शांत हो गया। उसके चेले फुसफुसाए "यह किस प्रकार का आदमी है?" यहां तक कि हवा और समुद्र भी उसकी आज्ञाएं मानते हैं। उन्होंने यीशु को परमेश्वर का पुत्र करके स्वीकार किया क्योंकि उसके चमत्कार उसकी महिमा को प्रगट करते थे। चेलों को यह पता नहीं था, लेकिन वे लोगों के बीच परमेश्वर की सेवा करते हुए यीशु के और भी महान चमत्कारों को देखने जा रहे थे।
समाप्त
Konsènan Plan sa a

ये सब कैसे शुरु हुआ? हम कहां से आए थे? दुनिया में इतनी दुःख क्यों है? क्या कोई उम्मीद है? क्या मृत्यु के बाद जीवन है? जैसे ही आप दुनिया के इस सच्चे इतिहास को पढ़ते हैं, जवाब पाएं।
More
Plan ki liye yo

Bondye pa ChatGPT

Karèm/Pak : Jezi fè fas ak lanmò avèk kouraj

Grandi Nan Sanktifikasyon

Istwa Nwèl : 5 jou sou nesans Jezi

Karèm/Pak : Jezi soufri, mouri, epi genyen viktwa

Gerizon Jezi : Eksplore pouvwa & konpasyon

Mirak Jezi : Revele idantite divin Li

Karèm/Pak : Dènye jou Jezi yo

Parabòl Jezi : Eksplikasyon pratik sou Peyi Wa a
