योजना की जानकारी

तुम होनमूना

तुम हो

दिन 4 का 5

तुम नए हो


क्या कभी स्मार्ट फ़ोन ने कभी आपका फ़ोन काटा है? जब मेरा फ़ोन मुझे परेशान करता है तब मेरा आखिरी उपाय ‘रेस्टोर टू फैक्टरी सेटिंग’ है| और यहाँ एक छोटा लेकिन महत्त्वपूर्ण जीवन की शिक्षा है| परमेश्वर का पतित मनुष्यों को फिर से पुनःस्थापित करने का असली योजना उनके पुत्र द्वारा है| बाइबिल में चार विषय में विभाजित है: सृष्टी, पतन, छुटकारा और पुनःस्थापना| पतित मनुष्य यीशु मसीह के बहुमूल्य लहू से छुड़ाया गया है और फिर से उसके असली स्थान पर स्थापित हो, फिर से संसार में राज और शासन करता है| यह एक अनोखा ‘रेस्टोर टू फैक्टरी सेटिंग’ का विकल्प है!


मसीह में, हम नई सृष्टी है| हम सब का बीता कल है जिससे दुष्ट हमारे रास्ते में रोड़ा अटकाकर हमारे जीवन के उद्देश्य से भटकाने की कोशिश करता है| लेकिन सत्य तो यह है कि परमेश्वर उन बीते कल को याद नहीं करते क्योंकि वो लहू से ढक गया है| अब वर्तमान में हमारे चुनाव ही मायने रखते हैं| पुरानी बातों का अब हम पर कोई अधिकार नहीं है! अब हमारा जीवन बिलकुल नया है| सभी पुरानी बातों और मृत्यु का स्थान नए और भरपूरी के जीवन ने ले लिया है| हमारा उद्देश्य, भावना, चाहत और सोचने का नज़रिया नया और अलग हो गया है| हम संसार को अब अलग रूप से देखते हैं| यशायाह 43:18-19 कहती है, ‘पुरानी बाते बीत गयी, वो नया कार्य कर रहा है’|


आज, मैं आपको चुनौती देता हूँ कि अपने पुराने जीवन को जाने दें और नए जीवन जो यीशु ने आपको दिया है उस में प्रवेश करें! नए सपने, नये विचार और नई चाहत की शुरुआत करें| अपने डायरी में उन सपनों और विचारों को लिखे और बनाये!


और जब आप ऐसा करते हैं, प्रभु एक नयी कहानी लिखेंगे, जिसे संसार पढ़कर बदल जायेगा| पीछे हो और उस अद्भुत कार्य को आप में प्रभु के द्वारा होते देखे!

दिन 3दिन 5

इस योजना के बारें में

तुम हो

हर दिन एक नया तुम इस संसार में जाने को तैयार है| वो कैसा दिखता है? आपके आसपास के शोर को कम कर, यह योजना आपको उस ओर ले जायेगा जहाँ आप जान सकेंगे कि मसीह में नये जीवन को खुल कर जीना क्या है|

हम इस योजना को प्रदान करने के लिए बनी एंड्रयूज को धन्यवाद देना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिये कृपया यहां देखें: http://www.bonnyandrews.com

YouVersion आपके अनुभव को वैयक्तिकृत करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करता है। हमारी वेबसाइट का उपयोग करके, आप हमारी गोपनीयता नीति में वर्णित कुकीज़ के हमारे उपयोग को स्वीकार करते हैं।