भजन संहिता 138:2 - Compare All Versions

भजन संहिता 138:2 HERV (पवित्र बाइबल)

हे परमेश्वर, मैं तेरे पवित्र मन्दिर की और दण्डवत करुँगा। मैं तेरे नाम, तेरा सत्य प्रेम, और तेरी भक्ति बखानूँगा। तू अपने वचन की शक्ति के लिये प्रसिद्ध है। अब तो उसे तूने और भी महान बना दिया।

भजन संहिता 138:2 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

मैं तेरे पवित्र मन्‍दिर की ओर मुंह कर, तेरी वन्‍दना करता हूं; मैं तेरी करुणा और सच्‍चाई के लिए तेरे नाम की सराहना करता हूं; क्‍योंकि तूने सबसे ऊपर अपने नाम और वचन को महान किया है।

भजन संहिता 138:2 HHBD (Hindi Holy Bible)

मैं तेरे पवित्र मन्दिर की ओर दण्डवत करूँगा, और तेरी करुणा और सच्चाई के कारण तेरे नाम का धन्यवाद करूँगा, क्योंकि तू ने अपने वचन को अपने बड़े नाम से अधिक महत्त्व दिया है।

भजन संहिता 138:2 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

मैं तेरे पवित्र मन्दिर की ओर दण्डवत् करूँगा, और तेरी करुणा और सच्‍चाई के कारण तेरे नाम का धन्यवाद करूँगा, क्योंकि तू ने अपने वचन को अपने बड़े नाम से अधिक महत्त्व दिया है।

भजन संहिता 138:2 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

मैं तेरे पवित्र मन्दिर की ओर दण्डवत् करूँगा, और तेरी करुणा और सच्चाई के कारण तेरे नाम का धन्यवाद करूँगा; क्योंकि तूने अपने वचन को और अपने बड़े नाम को सबसे अधिक महत्त्व दिया है।

भजन संहिता 138:2 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

आपके पवित्र मंदिर की ओर मुख कर मैं नतमस्तक हूं, आपके करुणा-प्रेम के लिए; आपकी सच्चाई के लिए मैं आपके नाम का आभार मानता हूं; आपने अपने वचन को अपनी महिमा के भी ऊपर ऊंचा किया है.