मत्ती 6:9-15 - Compare All Versions

मत्ती 6:9-15 HERV (पवित्र बाइबल)

इसलिए इस प्रकार प्रार्थना करो: ‘स्वर्ग धाम में हमारे पिता, तेरा नाम पवित्र रहे। जगत में तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी होती है वैसे ही पृथ्वी पर भी पूरी हो। दिन प्रतिदिन का आहार तू आज हमें दे। अपराधों को क्षमा दान कर जैसे हमने अपने अपराधी क्षमा किये। हमें परीक्षा में न ला परन्तु बुराई से बचा।’ यदि तुम लोगों के अपराधों को क्षमा करोगे तो तुम्हारा स्वर्ग-पिता भी तुम्हें क्षमा करेगा। किन्तु यदि तुम लोगों को क्षमा नहीं करोगे तो तुम्हारा परम-पिता भी तुम्हारे पापों के लिए क्षमा नहीं देगा।

मत्ती 6:9-15 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

अत: तुम इस प्रकार प्रार्थना किया करो : हे स्‍वर्ग में विराजमान हमारे पिता! तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्‍य आए। तेरी इच्‍छा जैसे स्‍वर्ग में, वैसे पृथ्‍वी पर भी पूरी हो। हमारा प्रतिदिन का भोजन आज हमें दे। हमारे अपराध क्षमा कर, जैसे हमने भी अपने अपराधियों को क्षमा किया है। और हमें परीक्षा में न डाल, बल्‍कि बुराई से हमें बचा। [क्‍योंकि राज्‍य, सामर्थ्य और महिमा सदा तेरे हैं। आमेन।] “यदि तुम दूसरों के अपराध क्षमा करोगे, तो तुम्‍हारा स्‍वर्गिक पिता भी तुम्‍हें क्षमा करेगा। परन्‍तु यदि तुम दूसरों को क्षमा नहीं करोगे, तो तुम्‍हारा पिता भी तुम्‍हारे अपराध क्षमा नहीं करेगा।

मत्ती 6:9-15 HHBD (Hindi Holy Bible)

सो तुम इस रीति से प्रार्थना किया करो; “हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए; तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी होती है, वैसे पृथ्वी पर भी हो। हमारी दिन भर की रोटी आज हमें दे। और जिस प्रकार हम ने अपने अपराधियों को क्षमा किया है, वैसे ही तू भी हमारे अपराधों को क्षमा कर। और हमें परीक्षा में न ला, परन्तु बुराई से बचा; क्योंकि राज्य और पराक्रम और महिमा सदा तेरे ही हैं।” आमीन। इसलिये यदि तुम मनुष्य के अपराध क्षमा करोगे, तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हें क्षमा करेगा। और यदि तुम मनुष्यों के अपराध क्षमा न करोगे, तो तुम्हारा पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा न करेगा॥

मत्ती 6:9-15 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

“अत: तुम इस रीति से प्रार्थना किया करो: ‘हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। ‘तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी होती है, वैसे पृथ्वी पर भी हो। ‘हमारी दिन भर की रोटी आज हमें दे। ‘और जिस प्रकार हम ने अपने अपराधियों को क्षमा किया है, वैसे ही तू भी हमारे अपराधों को क्षमा कर। ‘और हमें परीक्षा में न ला, परन्तु बुराई से बचा; (क्योंकि राज्य और पराक्रम और महिमा सदा तेरे ही हैं।’ आमीन।) “इसलिये यदि तुम मनुष्य के अपराध क्षमा करोगे, तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हें क्षमा करेगा। और यदि तुम मनुष्यों के अपराध क्षमा न करोगे, तो तुम्हारा पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा न करेगा।*

मत्ती 6:9-15 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

“अतः तुम इस रीति से प्रार्थना किया करो: ‘हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। (लूका 11:2) ‘तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी होती है, वैसे पृथ्वी पर भी हो। ‘हमारी दिन भर की रोटी आज हमें दे। ‘और जिस प्रकार हमने अपने अपराधियों को क्षमा किया है, वैसे ही तू भी हमारे अपराधों को क्षमा कर। ‘और हमें परीक्षा में न ला, परन्तु बुराई से बचा; [क्योंकि राज्य और पराक्रम और महिमा सदा तेरे ही हैं।’ आमीन।] “इसलिए यदि तुम मनुष्य के अपराध क्षमा करोगे, तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हें क्षमा करेगा। और यदि तुम मनुष्यों के अपराध क्षमा न करोगे, तो तुम्हारा पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा न करेगा।

मत्ती 6:9-15 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

“अतः, जब भी तुम प्रार्थना करो, इस प्रकार किया करो: “ ‘हमारे स्वर्गीय पिता! आपका नाम सभी जगह सम्मानित हो. आपका राज्य हर जगह स्थापित हो. आपका राज्य हर जगह हो. आपकी इच्छा पूरी हो, जिस प्रकार स्वर्ग में, उसी प्रकार पृथ्वी पर भी. आज हमें हमारा रोज़ का भोजन प्रदान कीजिए. हमें हमारे अपराधों की क्षमा दीजिए, जैसे कि हमने भी अपने विरुद्ध अपराध करने वालों को क्षमा किया है. हमें प्रलोभन में न ले जाइये, परंतु दुष्ट से हमारी रक्षा कीजिए, क्योंकि राज्य, सामर्थ्य तथा प्रताप सदा-सर्वदा आप ही का है,’ आमेन. यदि आप लोग दूसरों को उनके अपराधों के लिए क्षमा करते हैं तो आपके स्वर्गीय पिता भी आपको क्षमा करेंगे. किंतु यदि आप लोग दूसरों के अपराध क्षमा नहीं करते हैं तो आपके स्वर्गीय पिता भी आप लोगों के अपराध क्षमा नहीं करेंगे.