मत्तियाह 6:9-15

मत्तियाह 6:9-15 HCV

“अतः, जब भी तुम प्रार्थना करो, इस प्रकार किया करो: “ ‘हमारे स्वर्गीय पिता! आपका नाम सभी जगह सम्मानित हो. आपका राज्य हर जगह स्थापित हो. आपका राज्य हर जगह हो. आपकी इच्छा पूरी हो, जिस प्रकार स्वर्ग में, उसी प्रकार पृथ्वी पर भी. आज हमें हमारा रोज़ का भोजन प्रदान कीजिए. हमें हमारे अपराधों की क्षमा दीजिए, जैसे कि हमने भी अपने विरुद्ध अपराध करने वालों को क्षमा किया है. हमें प्रलोभन में न ले जाइये, परंतु दुष्ट से हमारी रक्षा कीजिए, क्योंकि राज्य, सामर्थ्य तथा प्रताप सदा-सर्वदा आप ही का है,’ आमेन. यदि आप लोग दूसरों को उनके अपराधों के लिए क्षमा करते हैं तो आपके स्वर्गीय पिता भी आपको क्षमा करेंगे. किंतु यदि आप लोग दूसरों के अपराध क्षमा नहीं करते हैं तो आपके स्वर्गीय पिता भी आप लोगों के अपराध क्षमा नहीं करेंगे.

निःशुल्क पठन योजनाएँ और भक्तिपूर्ण पठन योजनाएँ जो मत्तियाह 6:9-15 से संबंधित हैं