मत्ती 26:69 - सभी संस्करणों की तुलना करें
मत्ती 26:69 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पतरस उस समय बाहर आंगन में बैठा हुआ था। एक सेविका ने पास आ कर उस से कहा, “तुम भी गलील-निवासी येशु के साथ थे।”
मत्ती 26:69 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पतरस बाहर आँगन में बैठा हुआ था कि एक दासी उसके पास आई और कहा, “तू भी यीशु गलीली के साथ था।”
मत्ती 26:69 HHBD (Hindi Holy Bible)
और पतरस बाहर आंगन में बैठा हुआ था: कि एक लौंड़ी ने उसके पास आकर कहा; तू भी यीशु गलीली के साथ था।
मत्ती 26:69 HERV (पवित्र बाइबल)
पतरस अभी नीचे आँगन में ही बाहर बैठा था कि एक दासी उसके पास आयी और बोली, “तू भी तो उसी गलीली यीशु के साथ था।”
मत्ती 26:69 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पतरस बाहर आँगन में बैठा हुआ था कि एक दासी ने उसके पास आकर कहा, “तू भी यीशु गलीली के साथ था।”
मत्ती 26:69 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
पेतरॉस आंगन में बैठे हुए थे. एक दासी वहां से निकलीं और पेतरॉस से पूछने लगीं, “आप भी तो उन गलीलवासी येशु के साथ थे न?”