सामग्री पर जाएं

मत्ती 26:65 - सभी संस्करणों की तुलना करें

मत्ती 26:65 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

इस पर प्रधान महापुरोहित ने अपने वस्‍त्र फाड़े और कहा, “इसने ईश-निन्‍दा की है। तो अब हमें गवाहों की जरूरत ही क्‍या है? अभी-अभी आप लोगों ने ईश-निन्‍दा सुनी है।

मत्ती 26:65 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

इस पर महायाजक ने अपने वस्त्र फाड़े और कहा, “इसने परमेश्‍वर की निन्दा की है, अब हमें गवाहों का क्या प्रयोजन? देखो, तुम ने अभी यह निन्दा सुनी है!

मत्ती 26:65 HHBD (Hindi Holy Bible)

तब महायाजक ने अपने वस्त्र फाड़कर कहा, इस ने परमेश्वर की निन्दा की है, अब हमें गवाहों का क्या प्रयोजन?

मत्ती 26:65 HERV (पवित्र बाइबल)

महायाजक यह सुनकर इतना क्रोधित हुआ कि वह अपने कपड़े फाड़ते हुए बोला, “इसने जो बातें कही हैं वे परमेश्वर की निन्दा में जाती हैं। अब हमें और गवाह नहीं चाहिये। तुम सब ने परमेश्वर के विरोध में कहते, इसे सुना है।

मत्ती 26:65 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

तब महायाजक ने अपने वस्त्र फाड़कर कहा, “इसने परमेश्वर की निन्दा की है, अब हमें गवाहों का क्या प्रयोजन? देखो, तुम ने अभी यह निन्दा सुनी है!

मत्ती 26:65 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

यह सुनना था कि महापुरोहित ने अपने वस्त्र फाड़ डाले और कहा, “परमेश्वर-निंदा की है उन्होंने! क्या अब भी गवाहों की ज़रूरत है? आप सभी ने स्वयं यह परमेश्वर-निंदा सुनी है.