मत्ती 26:62 - सभी संस्करणों की तुलना करें
मत्ती 26:62 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस पर प्रधान महापुरोहित ने खड़ा हो कर येशु से कहा, “ये लोग तुम्हारे विरुद्ध जो गवाही दे रहे हैं, क्या इसका उत्तर तुम्हारे पास नहीं है?”
मत्ती 26:62 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब महायाजक ने खड़े होकर यीशु से कहा, “क्या तू कोई उत्तर नहीं देता? ये लोग तेरे विरोध में क्या गवाही देते हैं?”
मत्ती 26:62 HHBD (Hindi Holy Bible)
तब महायाजक ने खड़े होकर उस से कहा, क्या तू कोई उत्तर नहीं देता? ये लोग तेरे विरोध में क्या गवाही देते हैं? परन्तु यीशु चुप रहा: महायाजक ने उस से कहा।
मत्ती 26:62 HERV (पवित्र बाइबल)
फिर महायाजक ने खड़े होकर यीशु से पूछा, “क्या उत्तर में तुझे कुछ नहीं कहना कि वे लोग तेरे विरोध में यह क्या गवाही दे रहे हैं?”
मत्ती 26:62 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब महायाजक ने खड़े होकर उससे कहा, “क्या तू कोई उत्तर नहीं देता? ये लोग तेरे विरोध में क्या गवाही देते हैं?”
मत्ती 26:62 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
तब महापुरोहित ने खड़े होकर येशु से पूछा, “क्या आपको अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है? ये सब लोग आपके विरुद्ध क्या-क्या गवाही दे रहे हैं!”