सामग्री पर जाएं

मत्ती 26:58 - सभी संस्करणों की तुलना करें

मत्ती 26:58 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

पतरस कुछ दूरी पर येशु के पीछे-पीछे गया। वह प्रधान महापुरोहित के भवन के आंगन तक गया और परिणाम जानने के लिए भीतर जाकर सेवकों के साथ बैठ गया।

मत्ती 26:58 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

पतरस दूर ही दूर उसके पीछे–पीछे महायाजक के आँगन तक गया, और भीतर जाकर अन्त देखने को प्यादों के साथ बैठ गया।

मत्ती 26:58 HHBD (Hindi Holy Bible)

और पतरस दूर से उसके पीछे पीछे महायाजक के आंगन तक गया, और भीतर जाकर अन्त देखने को प्यादों के साथ बैठ गया।

मत्ती 26:58 HERV (पवित्र बाइबल)

पतरस उससे दूर-दूर रहते उसके पीछे-पीछे महायाजक के आँगन के भीतर तक चला गया। और फिर नतीजा देखने वहाँ पहरेदारों के साथ बैठ गया।

मत्ती 26:58 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

और पतरस दूर से उसके पीछे-पीछे महायाजक के आँगन तक गया, और भीतर जाकर अन्त देखने को सेवकों के साथ बैठ गया।

मत्ती 26:58 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

पेतरॉस कुछ दूरी पर येशु के पीछे-पीछे चलते हुए महापुरोहित के आंगन में आ पहुंचे और वहां वह प्रहरियों के साथ बैठ गए कि देखें आगे क्या-क्या होता है.