मत्ती 26:50-52 - Compare All Versions

मत्ती 26:50-52 HERV (पवित्र बाइबल)

यीशु ने उससे कहा, “मित्र जिस काम के लिए तू आया है, उसे कर।” फिर भीड़ के लोगों ने पास जा कर यीशु को दबोच कर बंदी बना लिया। फिर जो लोग यीशु के साथ थे, उनमें से एक ने तलवार खींच ली और वार करके महायाजक के दास का कान उड़ा दिया। तब यीशु ने उससे कहा, “अपनी तलवार को म्यान में रखो। जो तलवार चलाते हैं वे तलवार से ही मारे जायेंगे।

मत्ती 26:50-52 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

येशु ने उससे कहा, “मित्र! जो करने आए हो, उसे कर लो।” तब लोग आगे बढ़ आए और उन्‍होंने येशु पर हाथ डाले और उन्‍हें गिरफ्‍तार कर लिया। इस पर येशु के एक साथी ने अपनी तलवार खींच ली और प्रधान महापुरोहित के सेवक पर चला कर उसका कान उड़ा दिया। येशु ने उससे कहा, “तलवार म्‍यान में कर लो, क्‍योंकि जो तलवार उठाते हैं, वे तलवार से ही मारे जाते हैं।

मत्ती 26:50-52 HHBD (Hindi Holy Bible)

यीशु ने उस से कहा; हे मित्र, जिस काम के लिये तू आया है, उसे कर ले। तब उन्होंने पास आकर यीशु पर हाथ डाले, और उसे पकड़ लिया। और देखो, यीशु के साथियों में से एक ने हाथ बढ़ाकर अपनी तलवार खींच ली और महायाजक के दास पर चलाकर उस का कान उड़ा दिया। तब यीशु ने उस से कहा; अपनी तलवार काठी में रख ले क्योंकि जो तलवार चलाते हैं, वे सब तलवार से नाश किए जाएंगे।

मत्ती 26:50-52 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

यीशु ने उससे कहा, “हे मित्र, जिस काम के लिये तू आया है, उसे कर ले।” तब उन्होंने पास आकर यीशु पर हाथ डाले और उसे पकड़ लिया। यीशु के साथियों में से एक ने हाथ बढ़ाकर अपनी तलवार खींच ली और महायाजक के दास पर चलाकर उस का कान उड़ा दिया। तब यीशु ने उससे कहा, “अपनी तलवार म्यान में रख ले क्योंकि जो तलवार चलाते हैं वे सब तलवार से नष्‍ट किए जाएँगे।

मत्ती 26:50-52 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

यीशु ने उससे कहा, “हे मित्र, जिस काम के लिये तू आया है, उसे कर ले।” तब उन्होंने पास आकर यीशु पर हाथ डाले और उसे पकड़ लिया। तब यीशु के साथियों में से एक ने हाथ बढ़ाकर अपनी तलवार खींच ली और महायाजक के दास पर चलाकर उसका कान काट दिया। तब यीशु ने उससे कहा, “अपनी तलवार म्यान में रख ले क्योंकि जो तलवार चलाते हैं, वे सब तलवार से नाश किए जाएँगे।

मत्ती 26:50-52 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

येशु ने यहूदाह से कहा, “मेरे मित्र, जिस काम के लिए आप आए हैं, उसे पूरा कर लीजिए.” उन्होंने आकर येशु को पकड़ लिया. येशु के शिष्यों में से एक ने तलवार खींची और महापुरोहित के दास पर चला दी जिससे उन दास का कान कट गया. येशु ने उन शिष्य से कहा, “अपनी तलवार को म्यान में रखिये! जो तलवार उठाते हैं, वे तलवार से ही नाश किए जाएंगे.