मत्ती 26:3 - सभी संस्करणों की तुलना करें
मत्ती 26:3 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब काइफा नामक प्रधान महापुरोहित के महल में अन्य महापुरोहित और समाज के धर्मवृद्ध एकत्र हुए।
मत्ती 26:3 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब प्रधान याजक और प्रजा के पुरनिए काइफा नामक महायाजक के आँगन में इकट्ठा हुए
मत्ती 26:3 HHBD (Hindi Holy Bible)
तब महायाजक और प्रजा के पुरिनए काइफा नाम महायाजक के आंगन में इकट्ठे हुए।
मत्ती 26:3 HERV (पवित्र बाइबल)
तब प्रमुख याजक और बुज़ुर्ग यहूदी नेता कैफ़ा नाम के प्रमुख याजक के भवन के आँगन में इकट्ठे हुए।
मत्ती 26:3 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब प्रधान याजक और प्रजा के पुरनिए कैफा नामक महायाजक के आँगन में इकट्ठे हुए।
मत्ती 26:3 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
दूसरी ओर प्रधान पुरोहित और वरिष्ठ नागरिक कायाफ़स नामक महापुरोहित के घर के आंगन में इकट्ठा हुए.