मत्ती 26:14-16
मत्ती 26:14-16 पवित्र बाइबल (HERV)
तब यहूदा इस्करियोती जो उसके बारह शिष्यों में से एक था, प्रधान याजकों के पास गया और उनसे बोला, “यदि मैं यीशु को तुम्हें पकड़वा दूँ तो तुम लोग मुझे क्या दोगे?” तब उन्होंने यहूदा को चाँदी के तीस सिक्के देने की इच्छा जाहिर की। उसी समय से यहूदा यीशु को धोखे से पकड़वाने की ताक में रहने लगा।
मत्ती 26:14-16 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
तब बारह प्रेरितों में से एक, जो यूदस इस्करियोती कहलाता है, महापुरोहितों के पास गया और उनसे कहा, “यदि मैं येशु को आप लोगों के हाथ पकड़वा दूँ, तो आप मुझे क्या देंगे?” उन्होंने यूदस को चाँदी के तीस सिक्के तौल कर दिए। उस समय से वह येशु को पकड़वाने का अनुकूल अवसर ढूँढ़ने लगा।
मत्ती 26:14-16 Hindi Holy Bible (HHBD)
तब यहूदा इस्करियोती नाम बारह चेलों में से एक ने महायाजकों के पास जाकर कहा। यदि मैं उसे तुम्हारे हाथ पकड़वा दूं, तो मुझे क्या दोगे? उन्होंने उसे तीस चान्दी के सिक्के तौलकर दे दिए। और वह उसी समय से उसे पकड़वाने का अवसर ढूंढ़ने लगा॥
मत्ती 26:14-16 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
तब यहूदा इस्करियोती ने, जो बारह चेलों में से एक था, प्रधान याजकों के पास जाकर कहा, “यदि मैं उसे तुम्हारे हाथ पकड़वा दूँ तो मुझे क्या दोगे?” उन्होंने उसे तीस चाँदी के सिक्के तौलकर दे दिए। और वह उसी समय से उसे पकड़वाने का अवसर ढूँढ़ने लगा।
मत्ती 26:14-16 इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 (IRVHIN)
तब यहूदा इस्करियोती ने, जो बारह चेलों में से एक था, प्रधान याजकों के पास जाकर कहा, “यदि मैं उसे तुम्हारे हाथ पकड़वा दूँ, तो मुझे क्या दोगे?” उन्होंने उसे तीस चाँदी के सिक्के तौलकर दे दिए। और वह उसी समय से उसे पकड़वाने का अवसर ढूँढ़ने लगा।
मत्ती 26:14-16 सरल हिन्दी बाइबल (HCV)
तब कारियोतवासी यहूदाह, जो बारह शिष्यों में से एक थे, प्रधान पुरोहितों के पास गए और उनसे विचार-विमर्श करने लगे, “यदि मैं येशु को पकड़वा दूं तो आप मुझे क्या देंगे?” उन्होंने उन्हें गिन कर चांदी के तीस सिक्के दे दिए. उस समय से यहूदाह येशु को पकड़वाने के लिए सही अवसर की ताक में रहने लगे.