उत्पत्ति 10:8-12
उत्पत्ति 10:8-12 पवित्र बाइबल (HERV)
कूश का एक पुत्र निम्रोद नाम का भी था। निम्रोद पृथ्वी पर बहुत शक्तिशाली व्यक्ति हुआ। यहोवा के सामने निम्रोद एक बड़ा शिकारी था। इसलिए लोग दूसरे व्यक्तियों की तुलना निम्रोद से करते हैं और कहते है, “यह व्यक्ति यहोवा के सामने बड़ा शिकारी निम्रोद के समान है।” निम्रोद का राज्य शिनार देश में बाबुल, एरेख और अव्कद प्रदेश में प्रारम्भ हुआ। निम्रोद अश्शूर में भी गया। वहाँ उसने नीनवे, रहोबोतीर, कालह और रेसेन नाम के नगरों को बसाया। (रेसेन, नीनवे और बड़े शहर कालह के बीच का शहर है।)
उत्पत्ति 10:8-12 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
कूश ने निमरोद नामक पुत्र को भी उत्पन्न किया था, जो पृथ्वी का पहला महा शक्तिशाली विजेता था। वह प्रभु की दृष्टि में महान शिकारी था। इसलिए उसके विषय में यह कहावत प्रचलित है : ‘प्रभु की दृष्टि में निमरोद के समान महान शिकारी।’ उसके राज्य का आरम्भ बेबीलोन, एरख और अक्कद से हुआ। ये सब शिनआर देश में स्थित हैं। वह उस देश से निकलकर असीरिया देश में आया और वहाँ नीनवे, रहोबोत-ईर और कालह नामक नगरों को बसाया। उसने रसन नगर को भी बसाया जो नीनवे और कालह के बीच में है। वह महानगर है।
उत्पत्ति 10:8-12 Hindi Holy Bible (HHBD)
और कूश के वंश में निम्रोद भी हुआ; पृथ्वी पर पहिला वीर वही हुआ है। वही यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलने वाला ठहरा, इस से यह कहावत चली है; कि निम्रोद के समान यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलने वाला। और उसके राज्य का आरम्भ शिनार देश में बाबुल, अक्कद, और कलने हुआ। उस देश से वह निकल कर अश्शूर को गया, और नीनवे, रहोबोतीर, और कालह को, और नीनवे और कालह के बीच रेसेन है, उसे भी बसाया, बड़ा नगर यही है।
उत्पत्ति 10:8-12 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
कूश के वंश में निम्रोद भी हुआ; पृथ्वी पर पहला वीर वही हुआ है। वह यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलनेवाला ठहरा, इस से यह कहावत चली है; “निम्रोद के समान यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलनेवाला।” उसके राज्य का आरम्भ शिनार देश में बेबीलोन, एरेख, अक्कद और कलने से हुआ। उस देश से वह निकलकर अश्शूर को गया, और नीनवे, रहोबोतीर और कालह को, और नीनवे और कालह के बीच जो रेसेन है, उसे भी बसाया; बड़ा नगर यही है।
उत्पत्ति 10:8-12 इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 (IRVHIN)
कूश के वंश में निम्रोद भी हुआ; पृथ्वी पर पहला वीर वही हुआ है। वही यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलनेवाला ठहरा, इससे यह कहावत चली है; “निम्रोद के समान यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलनेवाला।” उसके राज्य का आरम्भ शिनार देश में बाबेल, एरेख, अक्कद, और कलने से हुआ। उस देश से वह निकलकर अश्शूर को गया, और नीनवे, रहोबोतीर और कालह को, और नीनवे और कालह के बीच जो रेसेन है, उसे भी बसाया; बड़ा नगर यही है।
उत्पत्ति 10:8-12 सरल हिन्दी बाइबल (HSS)
कूश उस निमरोद का पिता था जो पृथ्वी पर पहले वीर व्यक्ति के रूप में मशहूर हुआ. वह याहवेह की दृष्टि में पराक्रमी, शिकारी था, और ऐसा कहा जाने लगा, “निमरोद के समान याहवेह की दृष्टि में पराक्रमी शिकारी!” उसके राज्य की शुरुआत शीनार देश में, बाबेल, एरेख, अक्काद तथा कालनेह से हुई. वहां से वे अश्शूर में गये, वहां उन्होंने नीनवेह, रेहोबोथ-इर तथा कलाह नगर बनाए. तथा रेसेन नगर को बनाए, जो नीनवेह तथा कलाह के बीच का एक बड़ा नगर है.