रोमियों 16
16
पौलुस का सत्संगियों के प्रति प्रेम भरा आभार
1केनखराई शहर के सत्संग की सेविका, हमारी बहन फीबे की मैं तुमसे सिफारिश करता हूँ। 2प्रभु येशु के नाम में उसका स्वागत करना, क्योंकि वह पवित्र भक्तों के बीच सम्मान के योग्य है। उसे जो कुछ भी चाहिए, उसमें उसकी मदद करना, क्योंकि वह बहुतों की और विशेष रूप से मेरे लिए मददगार रही है।
3मुक्तिदाता येशु की सेवा में मेरे साथ काम करने वाली बहन प्रिस्का और भाई अकुलस को नमस्कार, 4जिन्होंने मेरी जान बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डाल दी थी। मेरे साथ-साथ उन दोनों के आभारी वे सभी सत्संग भी हैं जिन्हें वे लोग चला रहे हैं जो यहूदी समाज से नहीं हैं। 5उनके घर में होने वाले सत्संग के सत्संगियों को भी मेरा नमस्कार।
मेरे प्रिय इपनेतस को नमस्कार। वह आसिया प्रदेश से मुक्तिदाता येशु का पहला भक्त है। 6मरियम को भी नमस्कार। उसने तुम्हारे लाभ के लिए बहुत मेहनत की है। 7मेरे यहूदी साथी अंदरोनिकस और बहन जुनिया को जो मेरे साथ जेल में थे, नमस्कार। राजदूतों में उनका बहुत आदर और सम्मान है#16:7 राजदूतों में उनका बहुत आदर और सम्मान है - या, “वे बहुत सम्मानित राजदूत हैं।” और मेरे से पहले वे मुक्तिदाता के भक्त थे। 8प्रभु येशु में मेरे प्रिय अम्पलीयातुस को नमस्कार। 9मुक्तिदाता की सेवा में हमारे साथ काम करने वाले उरबानुस को और मेरे प्रिय स्ताखिस को नमस्कार।
10मुक्तिदाता येशु के सच्चे भक्त अपिलेस को नमस्कार और भक्त अरिसतोबलस और उसके परिवार को भी नमस्कार। 11यहूदी भाई हेरोदियोन को नमस्कार। नारकिसोस के परिवार के सदस्यों को, जो प्रभु येशु के भक्त हैं, नमस्कार। 12प्रभु येशु की सेवा की मेहनती कार्यकर्ता बहन त्रिफेना और त्रिफोसा को नमस्कार। प्रिय बहन पेरसिस को, जिसने प्रभु येशु की सेवा के कामों में बहुत मेहनत की है, नमस्कार। 13प्रभु के चुने हुए भक्त रूफस तथा उसकी माता को, जो मेरी भी माता समान हैं, नमस्कार।
14असिनक्रीतस, फिलगोन, हेरमेस, पटरोबस, हेरमास और उनके साथ भक्त भाइयों और बहनों को नमस्कार। 15फिलोलोगोस, यूलिया, नेरेयस और उसकी बहन, और ओलिम्पस तथा उनके साथी सारे पवित्र भक्तों को नमस्कार। 16एक दूसरे को प्रेम से भरा नमस्कार करो। सब मुक्तिदाता सत्संग के सत्संगी तुम्हें नमस्कार भेज रहे हैं।
चेतावनी
17भक्त भाइयो और बहनो, मेरी तुमसे विनती है कि जो तुम्हारी अच्छी शिक्षा के रास्ते में कांटें बिछाते हैं, दूसरों की आस्था को ठेस पहुँचाते हैं और मतभेद पैदा करते हैं, उनसे सावधान रहो और उनसे दूर रहो। 18क्योंकि वे हमारे मुक्तिदाता प्रभु येशु की सेवा नहीं, परंतु अपनी इच्छाओं को पूरा करते हैं और अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों से सीधे-सादे लोगों को भटका देते हैं। 19पर हर कोई जानता है कि तुम कितनी अच्छी तरह प्रभु की आज्ञा मानते हो। इससे मुझे खुशी है। मैं चाहता हूँ कि तुममें इतना ज्ञान हो कि तुम अच्छाई का मार्ग चुनो और बुराई के मार्ग की तरफ देखो भी नहीं। 20शांतिदाता परमात्मा जल्दी ही शैतान को तुम्हारे पैरों तले कुचल देंगे। हमारे प्रभु येशु की कृपा तुम्हारे साथ रहे।
21मेरे साथ काम करने वाले तिमोथियस और मेरे यहूदी भाई लुकियस, यासोन और सोसिपत्रस का तुमको नमस्कार। 22इस पत्र के लिखने वाले प्रभु के भक्त तेरतियस का तुम्हें नमस्कार। 23-24और पूरे सत्संग का आदर-सत्कार करने वाले गयस भी तुम लोगों को नमस्कार भेज रहा है। शहर-कोषाध्यक्ष इरास्तस और भाई कोरतोस का भी तुम्हें नमस्कार।
मुक्तिदाता येशु के संदेश ने रहस्य से पर्दा उठाया
25परमात्मा का गुणगान हो! वह मेरे शुभ संदेश के द्वारा जो मुक्तिदाता येशु के बारे में है तुम्हें आत्मिक रूप से मज़बूत बना सकता है। यह शुभ संदेश उस रहस्य को खोलता है जो संसार के बनने से पहले से छिपा हुआ था, 26लेकिन अब रहस्य से पर्दा उठा लिया गया है। सनातन परमात्मा ने अपने प्रवक्ताओं को शुभ संदेश के बारे में लिखने की आज्ञा दी, कि दुनिया के हर समाज के लोग परमात्मा की शरण में आएँ, उन पर आस्था रखें और उनकी आज्ञा का पालन करें। 27और अब, मुक्तिदाता येशु के कारण, हम हमेशा-हमेशा तक एकमात्र ज्ञानी परमात्मा का गुणगान कर सकते हैं। सत्य परमात्मा की जय!
वर्तमान में चयनित:
रोमियों 16: MYG
हाइलाइट
कॉपी
तुलना
शेयर
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
The MYG Project
Muktidata Yeshu Granth के बारे में और अधिक जानें