रोमियों 1
1
शुभ संदेश सबके लिए है
1यह पत्र मुक्तिदाता येशु के सेवक#1:1 सेवक - या, “गुलाम” पौलुस की ओर से है। परमात्मा ने अपना राजदूत बनाने के लिए मुझे चुना और उनका शुभ संदेश सुनाने के लिए नियुक्त किया है। 2परमात्मा ने बहुत समय पहले ही अपने प्रवक्ताओं द्वारा परमात्मा-ग्रंथ में इस शुभ संदेश का वादा किया था। 3-4यह शुभ संदेश उनके पुत्र, हमारे मुक्तिदाता प्रभु येशु के बारे में है। प्रभु येशु मनुष्य के रूप में, राजा दाविद के परिवार से थे, पर मरने के बाद पवित्र आत्मा की शक्ति से ज़िन्दा होकर परमात्मा के शक्तिशाली पुत्र कहलाए#1:3-4 परमात्मा के शक्तिशाली पुत्र कहलाए - या, “वह जिसे परमात्मा ने सभी समाजों का शक्तिशाली शासक नियुक्त किया है।”। 5प्रभु येशु के द्वारा हमें कृपा और राजदूत-पद मिला कि हम दुनिया के हर समाज के लोगों को प्रभु येशु की शरण में लाएँ ताकि वे उन पर आस्था रखें, उनके आज्ञाकारी बनें और प्रभु येशु के नाम को ऊँचा उठाएँ। 6तुम भी इन वफादार और आज्ञाकारी भक्तों में से हो, क्योंकि मुक्तिदाता येशु ने तुम्हें भी अपनी शरण में बुलाया है।
7यह पत्र मैं उन सबके नाम लिख रहा हूँ जो रोम शहर में परमात्मा के प्यारे हैं और जिन्हें पवित्र भक्त बनने के लिए चुना गया है। तुम्हें हमारे पिता परमात्मा और हमारे मुक्तिदाता प्रभु येशु से कृपा और शांति मिले।
8मैं पत्र लिखने की शुरुआत, मुक्तिदाता येशु द्वारा, तुम सबके लिए अपने परमात्मा को धन्यवाद देते हुए करता हूँ, क्योंकि तुम्हारी आस्था की चर्चा सारे संसार में फैल रही है। 9परमात्मा ने देखा है कि मैं कैसे तुम्हारे लिए हमेशा प्रार्थना करता हूँ। मैं पूरे मन से#1:9 पूरे मन से - या “मेरी आत्मा में” परमात्मा की सेवा करता हूँ और उनके बेटे के शुभ संदेश का प्रचार करता हूँ।
10प्रार्थना करते समय, मैं हमेशा विनती करता हूँ कि परमात्मा हमारी मुलाकात जल्दी कराएँ। 11मैं तुमसे इसलिए मिलना चाहता हूँ कि तुम्हें आत्मिक वरदान दे सकूँ जिससे तुम मज़बूत बन सको, और 12जब मैं तुम्हारे पास आऊँ तब हम एक दूसरे की आस्था से हौसला पाएँ। 13भक्त भाइयो और बहनो, मैं नहीं चाहता कि तुम इससे अनजान रहो कि मैंने बार-बार तुम्हारे पास आने की योजना बनाई थी, परंतु अब तक मेरी योजना में बाधा पड़ रही है। मैं रोम शहर के बहुत से अलग-अलग समाज के लोगों को प्रभु येशु की शरण में लाना चाहता हूँ#1:13 बहुत से अलग-अलग समाज के लोगों को प्रभु येशु की शरण में लाना चाहता हूँ - या, “कुछ फल उनमें से जो यहूदी समाज से नहीं हैं” (योहन 15:16देखें) जैसा कि मैंने कई अन्य जगहों में किया है। 14-15इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग ग्रीक समाज से हैं या किसी और समाज से, ज्ञानी हैं या अज्ञानी। मुझे शुभ संदेश सबको सुनाना है, इसलिए मैं तुम्हारे पास रोम शहर में आने की बहुत इच्छा कर रहा हूँ।
16मुझे शुभ संदेश पर गर्व है,#1:16 मुझे शुभ संदेश पर गर्व है - या, “मुझे शुभ संदेश से कोई शर्म नहीं है।” क्योंकि इसमें परमात्मा की शक्ति है जिससे मुक्ति प्राप्त होती है। जो कोई भी प्रभु येशु पर आस्था रखता है, पहले यहूदी समाज के लोगों को फिर अन्य समाज के लोगों को मुक्ति मिलेगी। 17परमात्मा किस तरह हमारे बुरे कर्मों का खाता मिटा देते हैं और हमें धर्मी बनाते हैं, इसका खुलासा शुभ संदेश में किया गया है और यह पूरी तरह से आस्था पर आधारित है। परमात्मा-ग्रंथ में लिखा है, “धर्मी भक्तों को परमात्मा पर आस्था रखने से मोक्ष मिलेगा।”#1:17 मोक्ष मिलेगा - या, “उनके जीवन का दीपक होगी।” #हबक्कुक 2:4
मनुष्य का अधर्म
18परंतु जो अधर्म से सच का गला घोटते हैं, परमात्मा अपने सिंहासन से उनके सारे बुरे कर्मों और अधर्म को देखकर क्रोधित हैं। 19परमात्मा के बारे में जो कुछ जाना जा सकता है, वह इन बुरे लोगों को पता है, क्योंकि स्वयं परमात्मा ने उन पर प्रकट किया है। 20परमात्मा के अदृश्य गुण अर्थात् उनकी अंतहीन शक्ति और दिव्य स्वभाव, संसार के आरंभ से ही उनकी सृष्टि में साफ दिखाई पड़ते हैं। इसलिए उन लोगों के पास इन चीज़ों को न समझने का कोई बहाना नहीं है। 21परमात्मा के बारे में जानते हुए भी वे परमात्मा का गुणगान नहीं करते और न उन्हें धन्यवाद देते हैं। उनके विचार बेकार हैं और उनके मूर्ख दिमाग अंधेरे में हैं। 22वे अपने को बुद्धिमान समझते हैं, परंतु वे मूर्ख हैं। 23वे तेजस्वी और सनातन परमात्मा की भक्ति तो नहीं करते, परंतु वे नाशवान मनुष्यों, पशु-पक्षियों और साँपों की मूर्तियों की भक्ति करने लगे।
24इस कारण परमात्मा ने उन्हें उनके मन की बुरी इच्छाओं पर छोड़ दिया। वे आपस में ही अनैतिक यौन सम्बन्ध बनाकर अपने शरीर को अपवित्र करने लगे। 25ऐसे लोगों ने परमात्मा के सच के स्थान पर झूठ को अपनाया। उन्होंने सूर्य, चाँद, सितारों, नदियों, पहाड़ों, जानवरों और पेड़-पौधों#1:25 सूर्य, चाँद, सितारों, नदियों, पहाड़ों, जानवरों और पेड़-पौधों - या, “चीजें जो परमात्मा ने बनाई हैं।” की भक्ति और सेवा की, परंतु इन सब के बनाने वाले विधाता की नहीं जो हमेशा गुणगान के योग्य हैं। सत्य परमात्मा की जय!
26इसलिए परमात्मा ने उन्हें उनकी शर्मनाक वासनाओं पर छोड़ दिया, यहाँ तक कि महिलाएँ प्राकृतिक सम्बन्ध को छोड़ आपस में ही अनैतिक यौन सम्बन्ध बनाने लगीं। 27इसी प्रकार पुरुष भी महिलाओं के साथ यौन सम्बन्ध बनाने को छोड़, आपस में सम्बन्ध बनाने की वासना में जलने लगे। इन लोगों ने अन्य पुरुषों के साथ शर्मनाक काम किए हैं और परिणामस्वरूप अपने बुरे कर्मों के लिए अपने जीवनों में परमात्मा की सज़ा भुगत रहे हैं।
28क्योंकि वे मानते थे कि परमात्मा को जानना ज़रूरी नहीं है, तो परमात्मा ने भी उन्हें उन्हीं के निकम्मे मन के सहारे छोड़ दिया, जिससे वे गलत काम करने लगे। 29वे हर प्रकार के अधर्म, +अवैध सम्बन्ध, दुष्टता, लालच और बुरी भावना से भर गए, तथा जलन, हत्या, वाद-विवाद, धोखा देने और नफरत में डूब गए। वे चुगलखोर, 30दूसरों की बुराई करने वाले, परमात्मा से नफरत करने वाले, ढीठ, घमंडी, बड़ बोले, पाप करने के नए तरीकों को ढूँढने वाले, माता-पिता का कहना न मानने वाले, 31मूर्ख, वादा तोड़ने वाले, कठोर, और बेरहम हो गए। 32वे जानते हैं कि परमात्मा न्याय करेंगे और ऐसे बुरे कर्म करने वाले मृत्यु की सज़ा के योग्य हैं। फिर भी न केवल वे स्वयं ऐसे काम करते हैं, परंतु इस प्रकार के बुरे काम करने वालों से सहमत होकर उनको बढ़ावा भी देते हैं।
वर्तमान में चयनित:
रोमियों 1: MYG
हाइलाइट
कॉपी
तुलना
शेयर
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
The MYG Project
Muktidata Yeshu Granth के बारे में और अधिक जानें