बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

भजन संहिता 93

93
परमेश्‍वर का अनंत राज्य
1यहोवा राज्य करता है,
वह प्रताप से सुशोभित है;
यहोवा सामर्थ्य का वस्‍त्र पहने
और उससे कमर कसे हुए है।
इस कारण जगत स्थिर है,
और न टलेगा।
2हे यहोवा, तेरा सिंहासन अनादिकाल से स्थिर है;
तू सदा से है।
3समुद्र की लहरें उठी हैं,
हे यहोवा, समुद्र की लहरें गर्जन के साथ उठी हैं;
प्रचंड लहरें उठकर आपस में टकरा रही हैं।
4यहोवा महानदों के गर्जन से
और महासागर की बड़ी तरंगों
से भी अधिक महान है।
5तेरे नियम अति विश्‍वासयोग्य हैं।
हे यहोवा, तेरे भवन को पवित्रता सदा-सर्वदा शोभा देती है।

वर्तमान में चयनित:

भजन संहिता 93: HSB

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in