भजन संहिता 8

8
परमेश्‍वर की महिमा और मनुष्य का गौरव
संगीत निर्देशक के लिए। गित्तीथ की राग पर दाऊद का भजन।
1हे यहोवा, हे हमारे प्रभु,
तेरा नाम सारी पृथ्वी पर क्या ही प्रतापमय है!
तूने अपना वैभव स्वर्ग पर दिखाया है।
2तूने अपने बैरियों के कारण
बच्‍चों और शिशुओं के मुँह से अपना सामर्थ्य स्थापित किया है,
ताकि तू शत्रु और बदला लेनेवाले को रोक रखे।
3जब मैं आकाश को, जो तेरे हाथों का कार्य है,
और चंद्रमा और तारागण को जो तूने नियुक्‍त किए हैं, देखता हूँ;
4तो फिर मनुष्य क्या है कि तू उसका स्मरण रखे,
और मनुष्य का पुत्र क्या है कि तू उसकी सुधि ले?
5तूने तो उसे परमेश्‍वर से#8:5 या स्वर्गदूतों से थोड़ा ही कम बनाया है,
और उस पर महिमा और आदर का मुकुट रखा है।
6तूने उसे अपने हाथों के कार्यों पर अधिकार दिया है;
तूने सब कुछ उसके पैरों तले कर दिया है :
7सब भेड़-बकरी और गाय-बैल
और जितने वनपशु हैं,
8आकाश के पक्षी और समुद्र की मछलियाँ, और जितने
जीव-जंतु समुद्रों में चलते फिरते हैं।
9हे यहोवा, हे हमारे प्रभु,
तेरा नाम सारी पृथ्वी पर क्या ही प्रतापमय है!

वर्तमान में चयनित:

भजन संहिता 8: HSB

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in