भजन संहिता 75
75
परमेश्वर दुष्टों को दंड देता है
संगीत निर्देशक के लिए। अल तशहेत की राग पर आसाफ का भजन। एक गीत।
1हे परमेश्वर, हम तेरा धन्यवाद करते हैं,
हम तेरे नाम का धन्यवाद करते हैं;
क्योंकि तेरा नाम हमारे निकट है।
लोग तेरे आश्चर्यकर्मों का वर्णन करते हैं।
2“जब निर्धारित समय आएगा,
तो मैं खराई से न्याय करूँगा।
3जब पृथ्वी अपने सब रहनेवालों समेत डगमगाने लगती है,
तब मैं ही उसके स्तंभों को स्थिर करता हूँ। सेला।
4मैंने घमंडियों से कहा,
‘घमंड मत करो,’
और दुष्टों से,
‘अपना सींग ऊँचा मत करो;
5हाँ, अपना सींग ऊँचा मत करो,
और न अकड़कर ढिठाई की बात बोलो।’ ”
6उन्नति न तो पूर्व से
न पश्चिम से, और न जंगल से आती है;
7परंतु परमेश्वर ही न्यायी है;
वही एक को नीचा करता है,
और दूसरे को उठाता है।
8यहोवा के हाथ में एक कटोरा है,
जिसमें झागवाला दाखमधु है;
उसमें मसाला मिला है,
और वह उसमें से उँडेलता है।
निश्चय पृथ्वी के सब दुष्ट लोग
उसकी अंतिम बूँद तक पी जाएँगे।
9परंतु मैं तो सदा उसका प्रचार करता रहूँगा,
मैं याकूब के परमेश्वर का भजन गाऊँगा।
10“मैं दुष्टों के सब सींगों को काट डालूँगा,
परंतु धर्मी के सींग ऊँचे किए जाएँगे।”
वर्तमान में चयनित:
भजन संहिता 75: HSB
हाइलाइट
कॉपी
तुलना
शेयर
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative