बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

भजन संहिता 72

72
राजा के लिए प्रार्थना
सुलैमान का भजन।
1हे परमेश्‍वर, राजा को अपना न्याय,
राजपुत्र को अपनी धार्मिकता प्रदान कर!
2वह तेरी प्रजा का न्याय धार्मिकता से,
और पीड़ितों का न्याय निष्पक्षता से करे।
3प्रजा के लिए पहाड़ शांति
और पहाड़ियाँ धार्मिकता लेकर आएँ।
4वह प्रजा के पीड़ितों का न्याय करे,
और दरिद्रों को बचाए,
और अत्याचारी को कुचल डाले।
5जब तक सूर्य और चंद्रमा बने रहेंगे,
तब तक लोग पीढ़ी से पीढ़ी
तेरा भय मानते रहेंगे।
6वह कटी हुई घास पर वर्षा के समान,
और भूमि को सींचने वाली
बौछार के समान हो।
7उसके दिनों में धर्मी फूले-फलें,
और जब तक चंद्रमा टल न जाए
तब तक बड़ी शांति बनी रहे।
8वह समुद्र से समुद्र तक
और महानद से पृथ्वी की छोर तक प्रभुता करे।
9मरुभूमि के निवासी उसके सामने घुटने टेकें
और उसके शत्रु मिट्टी चाटें।
10तर्शीश और द्वीप-द्वीप के राजा उपहार लाएँ;
शेबा और सबा के राजा भेंट अर्पित करें।
11सब राजा उसे दंडवत् करें,
जाति-जाति के लोग उसके अधीन हो जाएँ।
12क्योंकि वह तो दुहाई देनेवाले दरिद्र का,
और पीड़ित तथा असहाय का उद्धार करेगा।
13वह निर्बल और दरिद्र पर तरस खाएगा,
और दरिद्रों के प्राण बचाएगा।
14वह अत्याचार और हिंसा से उनके प्राण की रक्षा करेगा,
और उसकी दृष्‍टि में उनका लहू अनमोल ठहरेगा।
15वह जीवित रहे,
और शेबा के सोने में से उसे दिया जाए।
उसके लिए नित्य प्रार्थना की जाए;
और दिन भर उसे धन्य कहा जाए।
16देश में बहुत सा अन्‍न हो,
यहाँ तक कि पहाड़ों की चोटियाँ भी अन्‍न से भरपूर हो जाएँ;
उसकी बालें लबानोन के देवदारों के समान झूम उठें,
और नगर के लोग मैदान की घास के समान लहलहाएँ।
17उसका नाम सदा-सर्वदा बना रहे।
जब तक सूर्य का अस्तित्व है,
उसका नाम निरंतर बढ़ता रहे।
उसके कारण सारी जातियाँ आशिष पाएँ,
और उसे धन्य कहें।
18धन्य है यहोवा परमेश्‍वर,
जो इस्राएल का परमेश्‍वर है;
आश्‍चर्यकर्म केवल वही करता है।
19उसका महिमामय नाम सर्वदा धन्य रहे;
और सारी पृथ्वी उसकी महिमा से परिपूर्ण हो।
आमीन, फिर आमीन।
20यिशै के पुत्र दाऊद की प्रार्थनाएँ समाप्‍त हुईं।

वर्तमान में चयनित:

भजन संहिता 72: HSB

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in