भजन संहिता 70
70
छुटकारे के लिए प्रार्थना
संगीत निर्देशक के लिए। दाऊद का भजन। स्मरण कराने के लिए।
1हे परमेश्वर, मुझे छुड़ाने के लिए,
हे यहोवा, मेरी सहायता करने के लिए शीघ्र आ!
2जो मेरे प्राण के खोजी हैं,
वे निराश और लज्जित हो जाएँ!
जो मेरी हानि से प्रसन्न होते हैं,
वे खदेड़े और अपमानित किए जाएँ।
3जो कहते हैं, “आहा, आहा!”
वे अपनी लज्जा के मारे वापस लौट जाएँ।
4तेरे सब खोजी तेरे कारण हर्षित और आनंदित हों;
और तेरे उद्धार से प्रेम रखनेवाले निरंतर कहते रहें,
“परमेश्वर की बड़ाई हो!”
5मैं तो दीन और दरिद्र हूँ;
हे परमेश्वर, मेरे लिए फुर्ती कर!
तू मेरा सहायक और छुड़ानेवाला है;
हे यहोवा, विलंब न कर!
वर्तमान में चयनित:
भजन संहिता 70: HSB
हाइलाइट
कॉपी
तुलना
शेयर
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative