बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

भजन संहिता 67

67
सब लोग परमेश्‍वर की स्तुति करें
संगीत निर्देशक के लिए : तारवाले वाद्य-यंत्रों के साथ। एक भजन। एक गीत।
1परमेश्‍वर हम पर अनुग्रह करे,
और हमें आशिष दे; वह हम पर
अपने मुख का प्रकाश चमकाए, सेला
2जिससे तेरा मार्ग पृथ्वी पर,
और तेरा उद्धार सब जातियों में जाना जाए।
3हे परमेश्‍वर, देश-देश के लोग तेरी स्तुति करें;
देश-देश के सब लोग तेरी स्तुति करें।
4राज्य-राज्य के लोग आनंदित हों, और जय जयकार करें,
क्योंकि तू देश-देश के लोगों का न्याय धार्मिकता से करेगा;
और तू पृथ्वी के राज्य-राज्य के लोगों की अगुवाई करेगा। सेला।
5हे परमेश्‍वर, देश-देश के लोग तेरी स्तुति करें;
देश-देश के सब लोग तेरी स्तुति करें।
6भूमि ने अपनी उपज दी है;
परमेश्‍वर, हाँ हमारा परमेश्‍वर हमें आशिष देगा।
7परमेश्‍वर हमें आशिष देगा, और पृथ्वी के दूर-दूर देशों के
सब लोग उसका भय मानेंगे।

वर्तमान में चयनित:

भजन संहिता 67: HSB

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in