बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

भजन संहिता 62

62
केवल परमेश्‍वर पर भरोसा
संगीत निर्देशक के लिए। यदूतून की राग पर दाऊद का भजन।
1मैं चुपचाप परमेश्‍वर पर ही मन लगाए रहता हूँ,
मेरा उद्धार उसी से होता है।
2वही मेरी चट्टान और मेरा उद्धार है;
वह मेरा ऊँचा गढ़ है,
मैं न डगमगाऊँगा।
3तुम सब घात करने के लिए
कब तक एक पुरुष पर आक्रमण करते रहोगे?
वह तो एक झुकी हुई दीवार
या गिरते हुए बाड़े के समान है।
4वे उसे ऊँचे पद से गिराने की सम्मति करते हैं;
वे झूठ से प्रसन्‍न रहते हैं।
मुँह से तो वे आशीर्वाद देते हैं
पर मन में कोसते हैं। सेला।
5हे मेरे मन, शांति से परमेश्‍वर की प्रतीक्षा कर,
क्योंकि मेरी आशा उसी से है।
6वही मेरी चट्टान और मेरा उद्धार है;
वह मेरा ऊँचा गढ़ है,
मैं न डगमगाऊँगा।
7मेरे उद्धार और मेरी महिमा का आधार परमेश्‍वर है;
परमेश्‍वर मेरी दृढ़ चट्टान और मेरा शरणस्थान है।
8हे लोगो, हर समय परमेश्‍वर पर भरोसा रखो;
उसके सामने अपने हृदय को उंडेल दो;
परमेश्‍वर हमारा शरणस्थान है। सेला।
9सचमुच छोटे लोग तो श्‍वास मात्र हैं,
और बड़े लोग मिथ्या हैं;
और तराजू पर उनका पलड़ा ऊपर उठ जाता है,
वे सब के सब श्‍वास से भी हल्के हैं।
10अंधेर करने पर भरोसा मत रखो,
न लूट-मार करने पर व्यर्थ आशा रखो।
चाहे धन-संपत्ति बढ़े,
फिर भी उस पर मन न लगाना।
11परमेश्‍वर ने एक बार कहा है,
और दो बार मैंने सुना है
कि सामर्थ्य परमेश्‍वर का है;
12और हे प्रभु, करुणा भी तेरी है।
तू तो हर एक को उसके काम के अनुसार प्रतिफल देता है।

वर्तमान में चयनित:

भजन संहिता 62: HSB

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in