भजन संहिता 15
15
धर्मी जन की विशेषताएँ
दाऊद का भजन।
1हे यहोवा, तेरे तंबू में कौन रहेगा?
तेरे पवित्र पर्वत पर कौन वास करेगा?
2वह जो खराई से चलता और धार्मिकता के कार्य करता,
और हृदय से सच बोलता है।
3वह अपनी जीभ से निंदा नहीं करता
और न अपने पड़ोसी की बुराई करता है,
और न ही अपने मित्र को बदनाम करता है।
4उसकी दृष्टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ जाना जाता है,
परंतु वह यहोवा का भय माननेवालों का आदर करता है,
और शपथ खाकर बदलता नहीं चाहे हानि उठानी पड़े;
5वह अपना रुपया ब्याज पर नहीं देता
और न निर्दोष को हानि पहुँचाने के लिए घूस लेता है।
जो कोई ऐसी चाल चलता है वह कभी नहीं डगमगाएगा।
वर्तमान में चयनित:
भजन संहिता 15: HSB
हाइलाइट
कॉपी
तुलना
शेयर
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative