बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

भजन संहिता 124

124
परमेश्‍वर हमारी ओर
यात्रा का गीत : दाऊद का भजन।
1इस्राएल यह कहे कि
यदि यहोवा हमारी ओर न होता,
2हाँ, यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता,
जब शत्रुओं ने हम पर चढ़ाई की,
3तो वे हमें उसी समय जीवित निगल जाते,
जब उनका क्रोध हम पर भड़का था।
4तब जल हमें डुबा देता,
और जल-धारा हमें बहा ले जाती;
5हाँ, हम उसी समय उमड़ती
जल-धाराओं में बह जाते।
6यहोवा धन्य है,
जिसने हमें शत्रुओं का शिकार होने नहीं दिया।
7पक्षी के समान हमारा प्राण बहेलिए के जाल से छूट गया;
उसका जाल फट गया,
और हम बच निकले।
8हमारी सहायता यहोवा के नाम में है,
जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है।

वर्तमान में चयनित:

भजन संहिता 124: HSB

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in