भजन संहिता 12

12
दुष्‍‍ट के द्वारा अत्याचार
संगीत निर्देशक के लिए। आठ तारवाली वीणा#12:0 इब्रानी में “शमीनीथ” पर दाऊद का भजन।
1हे यहोवा, सहायता कर,
क्योंकि एक भी भक्‍त न रहा,
मनुष्यों में विश्‍वासयोग्य लोग नहीं रहे।
2वे एक दूसरे से झूठ बोलते हैं;
वे चापलूसी भरे होंठों से और धोखा देनेवाले मन से बात करते हैं।
3यहोवा सब चापलूसी भरे होंठों को
और बड़ी-बड़ी बातें कहनेवाली जीभ को काट डाले।
4वे तो कहते हैं, “हम अपनी जीभ ही से जीतेंगे,
हमारे होंठ हमारे ही वश में हैं;
हमारा स्वामी कौन है?”
5यहोवा कहता है, “निर्बलों के दमन के कारण
और दरिद्रों के कराहने के कारण अब मैं उठूँगा।
मैं उसे वह सुरक्षा दूँगा जिसकी वह इच्छा रखता है।”
6यहोवा के वचन पवित्र हैं; वे ऐसी चाँदी के समान हैं
जो भट्ठी में सात बार ताई जाकर शुद्ध की गई है।
7हे यहोवा, तू ही उनकी रक्षा करेगा।
तू उन्हें इस पीढ़ी से सदैव बचाए रखेगा।
8जब मनुष्यों में नीचता का सम्मान होता है,
तो दुष्‍ट लोग चारों ओर अकड़ते फिरते हैं।

वर्तमान में चयनित:

भजन संहिता 12: HSB

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in