बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

भजन संहिता 111

111
भलाई के लिए परमेश्‍वर की स्तुति
1याह की स्तुति करो#111:1 इब्रानी में “हल्लिलूयाह”!
मैं सीधे लोगों की गोष्‍ठी में,
और मंडली में भी संपूर्ण मन से यहोवा का धन्यवाद करूँगा।
2यहोवा के कार्य महान हैं,
जो उनसे प्रसन्‍न रहते हैं,
वे सब उन पर ध्यान लगाते हैं।
3उसके कार्य वैभवशाली और प्रतापमय हैं,
और उसकी धार्मिकता सदैव बनी रहती है।
4उसने अपने आश्‍चर्यकर्मों का स्मरण कराया है;
यहोवा अनुग्रहकारी और दयालु है।
5उसने अपने भय माननेवालों को भोजन प्रदान किया है;
वह अपनी वाचा को सदा स्मरण रखता है।
6उसने जाति-जाति की भूमि अपनी प्रजा को देकर
अपने कार्यों का सामर्थ्य उन पर प्रकट किया है।
7सत्य और न्याय उसके हाथों के कार्य हैं।
उसकी सब आज्ञाएँ विश्‍वासयोग्य हैं;
8वे सदा-सर्वदा अटल हैं।
उनका पालन सच्‍चाई और सीधाई से किया जाता है।
9उसने अपनी प्रजा को छुड़ाया है;
उसने अपनी वाचा को सदा के लिए ठहराया है।
उसका नाम पवित्र और भययोग्य है।
10यहोवा का भय मानना बुद्धि का मूल है।
जो उसकी आज्ञाओं को मानते हैं,
उन सब की समझ उत्तम होती है।
उसकी स्तुति सदा होती रहेगी।

वर्तमान में चयनित:

भजन संहिता 111: HSB

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in