2 थिस्सलुनीकियों 3
3
प्रार्थना के लिए निवेदन
1अंततः हे भाइयो, हमारे लिए प्रार्थना करो कि प्रभु का वचन शीघ्रता से फैले और महिमा पाए, जैसा तुम्हारे बीच हुआ 2और यह कि हम कुटिल और दुष्ट मनुष्यों से बचे रहें; क्योंकि विश्वास सब के पास नहीं है। 3परंतु प्रभु विश्वासयोग्य है, वह तुम्हें दृढ़ करेगा और उस दुष्ट से बचाएगा। 4हमें प्रभु में तुम पर भरोसा है कि जिन बातों की आज्ञा हम तुम्हें देते हैं तुम उनका पालन करते हो और करते रहोगे। 5अब प्रभु तुम्हारे मनों का मार्गदर्शन परमेश्वर के प्रेम और मसीह के धीरज की ओर करे।
अनुचित चाल के विरुद्ध चेतावनी
6हे भाइयो, हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम से अब हम तुम्हें आज्ञा देते हैं कि तुम ऐसे प्रत्येक भाई से दूर रहो जो अनुचित चाल चलता है और उस शिक्षा के अनुसार नहीं चलता जो तुमने#3:6 कुछ हस्तलेखों में “तुमने” के स्थान पर “उसने” लिखा है। हमसे पाई है। 7तुम स्वयं जानते हो कि तुम्हें किस प्रकार हमारा अनुकरण करना चाहिए, क्योंकि हम तुम्हारे बीच अनुचित चाल नहीं चले, 8और न ही हमने मुफ़्त में किसी की रोटी खाई, बल्कि रात और दिन परिश्रम और कष्ट के साथ कार्य करते रहे कि तुममें से किसी पर बोझ न बनें। 9यह नहीं कि हमें अधिकार नहीं है, पर इसलिए कि हम अपने आपको तुम्हारे सामने आदर्श के रूप में प्रस्तुत करें ताकि तुम हमारा अनुकरण करो। 10क्योंकि जब हम तुम्हारे साथ थे तो तुम्हें यह आज्ञा दिया करते थे : “यदि कोई कार्य करना नहीं चाहता तो वह खाए भी नहीं।”
11हम सुनते हैं कि तुम्हारे बीच में कुछ ऐसे लोग हैं जो अनुचित चाल चलते हैं, और कोई कार्य नहीं करते बल्कि दूसरों के कामों में टाँग अड़ाते हैं; 12ऐसे लोगों को हम प्रभु यीशु मसीह के नाम से आज्ञा देते और समझाते हैं कि वे चुपचाप कार्य करके अपनी ही रोटी खाएँ।
13परंतु हे भाइयो, तुम भलाई करने में साहस न छोड़ो।
14यदि कोई इस पत्र में लिखी हमारी बातों को न माने तो उससे सतर्क रहना और उसके साथ संगति न रखना, ताकि वह लज्जित हो। 15फिर भी उसे शत्रु मत समझो, बल्कि एक भाई के समान उसे समझाओ।
अंतिम अभिवादन
16अब शांति का प्रभु स्वयं तुम्हें हर परिस्थिति में निरंतर शांति देता रहे। प्रभु तुम सब के साथ रहे।
17मुझ पौलुस का अपने हाथ से लिखा हुआ नमस्कार। प्रत्येक पत्र में मेरा यही चिह्न है; मैं इसी प्रकार लिखता हूँ। 18हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम सब पर होता रहे। आमीन।#3:18 कुछ हस्तलेखों में “आमीन” नहीं है।
वर्तमान में चयनित:
2 थिस्सलुनीकियों 3: HSB
हाइलाइट
शेयर
तुलना
कॉपी
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
HINDI STANDARD BIBLE©
Copyright © 2023 by Global Bible Initiative