बाइबल ऐप लोगो
खोज चिह्न

1 कुरिंथियों 2

2
पौलुस का प्रचार
1हे भाइयो, जब मैं तुम्हारे पास परमेश्‍वर के भेद#2:1 कुछ हस्तलेखों में “परमेश्‍वर के भेद” के स्थान पर “परमेश्‍वर की साक्षी” लिखा है। का प्रचार करता हुआ आया, तो शब्दों या ज्ञान की उत्तमता के साथ नहीं आया। 2क्योंकि मैंने निश्‍चय किया था कि तुम्हारे बीच यीशु मसीह को अर्थात् जिसे क्रूस पर चढ़ाया गया, उसे छोड़ और किसी बात को न जानूँ। 3मैं निर्बलता और भय में और बहुत काँपते हुए तुम्हारे साथ रहा, 4और मेरा वचन और मेरा प्रचार#2:4 कुछ हस्तलेखों में यहाँ “मनुष्य के” लिखा है। ज्ञान के लुभानेवाले शब्दों के साथ नहीं, बल्कि आत्मा और सामर्थ्य के प्रमाण के साथ था, 5ताकि तुम्हारा विश्‍वास मनुष्यों के ज्ञान पर नहीं, परंतु परमेश्‍वर के सामर्थ्य पर आधारित हो।
आत्मिक समझ
6फिर भी परिपक्‍व लोगों के बीच हम ज्ञान की बातें बताते हैं, परंतु यह ज्ञान इस युग का नहीं और न ही इस युग के शासकों का है जो मिटने वाले हैं; 7बल्कि हम भेद में परमेश्‍वर के उस गुप्‍त ज्ञान का वर्णन करते हैं जिसे परमेश्‍वर ने सनातन से हमारी महिमा के लिए ठहराया है। 8इस युग के शासकों में से किसी ने इस ज्ञान को नहीं जाना, क्योंकि यदि वे जानते तो महिमा के प्रभु को क्रूस पर न चढ़ाते। 9परंतु जैसा लिखा है :
जो बातें आँख ने नहीं देखीं,
कान ने नहीं सुनीं और न ही मनुष्य के मन में आईं,
उन्हीं को परमेश्‍वर ने उससे प्रेम रखनेवालों के लिए तैयार किया है।#यशायाह 64:4
10परंतु परमेश्‍वर ने उन्हें हम पर आत्मा के द्वारा प्रकट किया; क्योंकि आत्मा सब बातों को, यहाँ तक कि परमेश्‍वर की गहरी बातों को भी खोजता है। 11मनुष्यों के विचारों को उस मनुष्य की आत्मा को छोड़ जो उसमें है, कौन जानता है? इसी प्रकार परमेश्‍वर के विचारों को भी परमेश्‍वर के आत्मा को छोड़ कोई नहीं जानता। 12परंतु हमने संसार की आत्मा नहीं, बल्कि वह आत्मा पाया है जो परमेश्‍वर की ओर से है, ताकि हम उन बातों को जानें जो परमेश्‍वर के द्वारा हमें उदारता से दी गई हैं; 13उन्हीं बातों को हम बताते भी हैं, मनुष्यों के ज्ञान के सिखाए हुए शब्दों में नहीं बल्कि आत्मिक बातों की तुलना आत्मिक बातों से करके#2:13 कुछ हस्तलेखों में यहाँ “पवित्र” लिखा है। आत्मा के द्वारा सिखाए हुए शब्दों में। 14परंतु शारीरिक मनुष्य परमेश्‍वर के आत्मा की बातों को ग्रहण नहीं करता, क्योंकि उसके लिए वह मूर्खता है; वह उन्हें जान नहीं सकता, क्योंकि वे आत्मिक रूप से परखी जाती हैं। 15आत्मिक मनुष्य सब कुछ परखता है, परंतु वह आप किसी के द्वारा परखा नहीं जाता। 16क्योंकि, प्रभु का मन किसने जाना है कि वह उसे सिखाए?#यशायाह 40:13 परंतु हमारे पास मसीह का मन है।

वर्तमान में चयनित:

1 कुरिंथियों 2: HSB

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in