नीतिवचन 12

12
1जो शिक्षा पाने से प्रीति रखता है
वह ज्ञान से प्रीति रखता है,
परन्तु जो डाँट से बैर रखता,
वह पशु सरीखा है।
2भले मनुष्य से तो यहोवा प्रसन्न होता है,
परन्तु बुरी युक्‍ति करनेवाले को वह दोषी
ठहराता है।
3कोई मनुष्य दुष्‍टता के कारण स्थिर
नहीं होता,
परन्तु धर्मियों की जड़ उखड़ने की नहीं।
4भली स्त्री अपने पति का मुकुट है,
परन्तु जो लज्जा के काम करती वह मानो
उसकी हड्डियों के सड़ने का कारण होती है।
5धर्मियों की कल्पनाएँ न्याय ही की होती हैं,
परन्तु दुष्‍टों की युक्‍तियाँ छल की हैं।
6दुष्‍टों की बातचीत हत्या करने के लिये
घात लगाने के विषय में होती है,
परन्तु सीधे लोग अपने मुँह की बात के द्वारा
छुड़ानेवाले होते हैं।
7जब दुष्‍ट लोग उलटे जाते हैं तब वे
रहते ही नहीं,
परन्तु धर्मियों का घर स्थिर रहता है।
8मनुष्य की बुद्धि के अनुसार उसकी
प्रशंसा होती है,
परन्तु कुटिल तुच्छ जाना जाता है।
9जो रोटी की आस लगाए रहता है, और
बड़ाई मारता है,
उससे दास रखनेवाला छोटा मनुष्य भी
उत्तम है।
10धर्मी अपने पशु के भी प्राण की सुधि
रखता है,
परन्तु दुष्‍टों की दया भी निर्दयता है।
11जो अपनी भूमि को जोतता,
वह पेट भर खाता है,
परन्तु जो निकम्मों की संगति करता
वह निर्बुद्धि ठहरता है।
12दुष्‍ट जन बुरे लोगों के जाल की अभिलाषा
करते हैं,
परन्तु धर्मियों की जड़ हरी भरी रहती है।
13बुरा मनुष्य अपने दुर्वचनों के कारण
फन्दे में फँसता है,
परन्तु धर्मी संकट से निकास पाता है।
14सज्जन अपने वचनों के फल के द्वारा
भलाई से तृप्‍त होता है,
और जैसी जिसकी करनी वैसी उसकी
भरनी#12:14 मूल में, मनुष्य के हाथों का फल उसको लौट आता है होती है।
15मूढ़ को अपनी ही चाल सीधी जान पड़ती है,
परन्तु जो सम्मति मानता, वह बुद्धिमान है।
16मूढ़ की रिस उसी दिन प्रगट हो जाती है,
परन्तु चतुर अपमान को छिपा
रखता है।
17जो सच बोलता है, वह धर्म प्रगट करता है,
परन्तु जो झूठी साक्षी देता,
वह छल प्रगट करता है।
18ऐसे लोग हैं जिनका बिना सोच–विचार का
बोलना तलवार के समान चुभता है,
परन्तु बुद्धिमान के बोलने से लोग
चंगे होते हैं।
19सच्‍चाई#12:19 मूल में, सच्‍चाई का होंठ सदा बनी रहेगी,
परन्तु झूठ#12:19 मूल में, झूठी जीभ पल ही भर का होता है।
20बुरी युक्‍ति करनेवालों के मन में छल
रहता है,
परन्तु मेल की युक्‍ति करनेवालों को
आनन्द होता है।
21धर्मी को हानि नहीं होती है,
परन्तु दुष्‍ट लोग सारी विपत्ति में
डूब जाते हैं#12:21 मूल में, विपत्ति से भर जाते हैं
22झूठों से यहोवा को घृणा आती है,
परन्तु जो विश्‍वास से काम करते हैं,
उन से वह प्रसन्न होता है।
23चतुर मनुष्य ज्ञान को प्रगट नहीं करता है,
परन्तु मूढ़ अपने मन की मूढ़ता
ऊँचे शब्द से प्रचार करता है।
24काम–काजी लोग प्रभुता करते हैं,
परन्तु आलसी बेगार में पकड़े जाते हैं।
25उदास मन दब जाता है,
परन्तु भली बात से वह आनन्दित होता है।
26धर्मी अपने पड़ोसी की अगुवाई करता है,
परन्तु दुष्‍ट लोग अपनी ही चाल के कारण
भटक जाते हैं।
27आलसी अहेर का पीछा नहीं करता,
परन्तु काम–काजी को अनमोल वस्तु
मिलती है।
28धर्म के मार्ग में जीवन मिलता है,
और उसके पथ में मृत्यु का पता भी नहीं।

वर्तमान में चयनित:

नीतिवचन 12: HINOVBSI

हाइलाइट

शेयर

कॉपी

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

YouVersion आपके अनुभव को वैयक्तिकृत करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करता है। हमारी वेबसाइट का उपयोग करके, आप हमारी गोपनीयता नीति में वर्णित कुकीज़ के हमारे उपयोग को स्वीकार करते हैं।