गणना 34

34
कनान बंटवारे के बारे में निर्देश
1इसके बाद यहोवाह ने मोशेह को आज्ञा दी, 2“आप इस्राएलियों को यह आदेश दीजिए: ‘जब आप लोग कनान देश में प्रवेश करें, तो यही वह देश होगा, जो आप लोगों के उत्तराधिकार के लिए ठहराया गया है—हां, कनान देश उसकी सीमाओं सहित:
3“ ‘आप लोगों के देश का दक्षिण क्षेत्र ज़िन के निर्जन प्रदेश से एदोम की सीमा तक पूर्व में लवण-सागर तक होगा, और आप लोगों की दक्षिणी सीमा पूर्व में मृत सागर के दक्षिणी छोर से शुरू होगी. 4तब आप लोगों की सीमा मुड़कर दक्षिण से अक्रब्बीम की चढ़ाई की ओर होगी और ज़िन की दिशा में बढ़ती जाएगी और इसका अंत होगा कादेश-बरनेअ का दक्षिण. यह हाज़ार अद्दार पहुंचकर आज़मोन से 5मिस्र की नदी की ओर जाएगी और सागर तट पर जाकर खत्म हो जाएगी.
6पश्चिमी सीमा के विषय में, महासागर#34:6 महासागर अर्थात्, भूमध्य-सागर अर्थात् इसका सारा तट यही आप लोगों की पश्चिमी सीमा होगी.
7आप लोगों की उत्तरी सीमा: आप लोग अपनी सीमा रेखा भूमध्य-सागर से लेकर होर पर्वत तक डालेंगे. 8तब आप लोग होर पर्वत से लबो-हामाथ तक सीमा रेखा डालेंगे और सीमा का समापन होगा ज़ेदाद पर. 9सीमा रेखा ज़िफरोन की दिशा में आगे बढ़ेगी और इसका समापन होगा हाज़ार-एनान पर; यह होगी आप लोगों की उत्तरी सीमा.
10पूर्वी सीमा के लिए आप लोग हाज़ार-एनान से शेफम तक रेखा डालेंगे, 11सीमा रेखा शेफम से रिबलाह, जो एइन के पूर्व में है, की दिशा में बढ़ेगी. यह सीमा नीचे की ओर आगे बढ़कर किन्‍नेरेथ झील#34:11 किन्‍नेरेथ झील अर्थात्, गलील झील की ढलान पर पहुंचेगी. 12फिर सीमा यरदन की दिशा में जाएगी और लवण-सागर पर जाकर समाप्‍त हो जाएगी.
“ ‘यही होगी हर एक दिशा से सीमाओं के अनुसार आप लोगों को दिया गया वह देश.’ ”
13फिर मोशेह ने इस्राएलियों को यह आदेश दिया: “यही है, वह देश, जिसका बंटवारा आप लोगों को पासा फेंककर अधिकार के लिए करना है, जिसे यहोवाह ने साढ़े नौ गोत्रों को देने का आदेश दिया है. 14रियूबेन गोत्र के वंशजों ने अपने पितरों के कुलों के अनुसार अपना अंश प्राप्‍त कर लिया है, वैसे ही गाद गोत्र के वंशजों ने और मनश्शेह के आधे गोत्र ने भी अपना अंश प्राप्‍त कर लिया है. 15यरदन के इसी ओर, येरीख़ो के सामने भूमि के भाग पर सूर्योदय की दिशा, पूर्व में, इन ढाई गोत्रों ने अपना अपना निर्धारित भाग प्राप्‍त कर लिया है.”
16यहोवाह ने मोशेह को आज्ञा दी, 17“मीरास के रूप में भूमि बांटने के लिए चुने गए व्यक्ति ये हैं: पुरोहित एलिएज़र तथा नून के पुत्र यहोशू. 18मीरास बांटने के लिए आप लोग हर एक गोत्र में से एक प्रधान चुनेंगे.
19“चुने गए व्यक्ति ये हैं:
“यहूदाह गोत्र से येफुन्‍नेह के पुत्र कालेब;
20शिमओन के वंशजों में से अम्मीहूद के पुत्र शमुएल;
21बिन्यामिन के वंशजों में से कीसलोन के पुत्र एलिदाद;
22दान के वंशजों में से योगली के पुत्र बुक्की प्रधान थे;
23योसेफ़ के वंशजों में से, मनश्शेह के वंशजों के प्रधान एफ़ोद के पुत्र हन्‍निएल थे;
24योसेफ़ के पुत्र एफ्राईम के गोत्र में से प्रधान शिफतन के पुत्र केमुएल थे;
25एफ्राईम के वंशजों में से प्रधान पारनाख के पुत्र एलिज़ाफ़ान थे;
26इस्साखार के वंशजों में से चुने गए प्रधान अज्जान के पुत्र पालतिएल थे;
27आशेर के वंशजों से चुने गए प्रधान शेलोमी के पुत्र अहीहूद थे;
28नफताली के वंशजों में से चुने गए प्रधान अम्मीहूद के पुत्र पेदेहेल थे.”
29ये सब वे हैं, जिन्हें इस्राएलियों को कनान देश में मीरास की भूमि बांटने का आदेश दिया गया था.

वर्तमान में चयनित:

गणना 34: HCV

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in