गणना 29
29
तुरहियों का उत्सव
1“ ‘पहले महीने की पहली तारीख पर आप लोग पवित्र सभा आयोजित करेंगे. इस दिन आप लोग कोई भी मेहनत नहीं करेंगे. यह वह दिन होगा, जिसे आप लोग तुरही बजाने के लिए प्रयोग करेंगे. 2आप लोग यहोवाह को सुखद-सुगंध भेंट करने के लिए यह होमबलि भेंट करेंगे: एक बछड़ा, एक मेढ़ा तथा सात एक वर्ष के निर्दोष मेमने. 3इनके अलावा उनकी अन्नबलि भी; जैतून तेल मिला हुआ मैदा; बछड़ों के साथ एफ़ाह का तीन दसवां अंश, मेढ़े के साथ एफ़ाह का दो दसवां अंश; 4तथा हर एक मेमने के साथ अन्नबलि के रूप में एफ़ाह का दसवां अंश तेल मिला हुआ मैदा, 5साथ में अपने प्रायश्चित के लिए पापबलि में एक बकरा. 6प्रत्येक अमावस्या पर होमबलि तथा इससे संबंधित अन्नबलि के लिए नियमित होमबलि तथा अन्नबलि तथा उससे संबंधित पेयबलियां, जैसा उनके विषय में यहोवाह ने आज्ञा दी थी, वैसे भेंट चढ़ाए जाएं.
प्रायश्चित का दिन
7“ ‘इसी महीने की दसवीं तारीख पर आप लोग एक पवित्र सभा आयोजित करेंगे; आप लोग स्वयं को नम्र करेंगे, आप लोग किसी प्रकार की मेहनत नहीं करेंगे. 8सुखद-सुगंध के लिए आप लोग यहोवाह के लिए यह होमबलि भेंट करेंगे: एक बछड़ा, एक मेढ़ा तथा एक वर्ष के सात निर्दोष मेमने. 9उनके साथ अन्नबलि होगी: तेल मिला हुआ मैदा; बछड़े के साथ एफ़ाह का तीन दसवां अंश, मेढ़े के साथ एफ़ाह का दो दसवां अंश; 10तथा हर एक मेमने के साथ एफ़ाह का दसवां अंश मैदा. 11प्रायश्चित के लिए पापबलि, नियमित होमबलि तथा अन्नबलि एवं पेयबलियों के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा भी भेंट चढ़ाया जाए.
झोपड़ी का उत्सव
12“ ‘इसके बाद सातवें महीने की पंद्रहवीं तारीख पर आप लोग एक पवित्र सभा आयोजित करेंगे. आप लोग इसमें कोई भी सामान्य मेहनत न करेंगे, और यहोवाह के लिए सात दिन उत्सव मनाएंगे. 13आप लोग यहोवाह के लिए सुखद-सुगंध के लिए आग के द्वारा यह होमबलि भेंट करें: तेरह बछड़े, दो मेढ़े, चौदह एक वर्ष के मेमने; सभी निर्दोष हों. 14उन तेरह बछड़ों के साथ यह अन्नबलि होगी: तेल मिला हुआ मैदा, एफ़ाह का तीन दसवां अंश, मेढ़े के साथ तेल मिला हुआ मैदा एफ़ाह का दो दसवां अंश, 15तथा चौदहों मेमने के साथ एफ़ाह का दसवां अंश तेल मिला हुआ मैदा. 16नियमित होमबलि, अन्नबलि तथा पेयबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा भेंट किया जाए.
17“ ‘इसके बाद अगले दिन बारह बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह मेमने, ये सभी निर्दोष हों. 18इनके अलावा अन्नबलि और पेयबलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो. 19तथा नियमित होमबलि के अलावा, पापबलि के लिए एक बकरा तथा इसके साथ अन्नबलि तथा उनकी पेयबलियां.
20“ ‘तीसरे दिन ग्यारह बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह मेमने, ये सभी निर्दोष हों. 21इनके अलावा अन्नबलि और पेयबलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो. 22तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा उसके लिए अन्नबलि तथा उसकी पेयबलि.
23“ ‘चौथे दिन दस बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह मेमने, ये सभी निर्दोष हों. 24इनके अलावा अन्नबलि और पेयबलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो. 25नियमित होमबलि, अन्नबलि तथा पेयबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा भेंट किया जाए.
26“ ‘पांचवें दिन नौ बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह मेमने, ये सभी निर्दोष हों. 27इनके अलावा अन्नबलि और पेयबलि चढ़ाएं जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो. 28नियमित होमबलि तथा अन्नबलि तथा पेयबलि के अलावा एक बकरा पापबलि के लिए चढ़ाया जाएगा.
29“ ‘छठवें दिन आठ बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह मेमने, ये सभी निर्दोष हों. 30इनके अलावा अन्नबलि और पेयबलि चढ़ाएं जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो. 31तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा उसके लिए अन्नबलि तथा उसकी पेयबलि.
32“ ‘सातवें दिन सात बछड़े दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह मेमने, ये सभी निर्दोष हों. 33इनके अलावा अन्नबलि और पेयबलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो. 34तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा उसके लिए अन्नबलि तथा उसकी पेयबलि.
35“ ‘आठवें दिन आप लोग एक पवित्र सभा आयोजित करेंगे. इस दिन आप लोग कोई भी मेहनत न करेंगे. 36किंतु आप लोग होमबलि, आग के द्वारा भेंट बलि चढ़ाएंगे, जो यहोवाह के लिए सुखद-सुगंध होगी: एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष के सात मेमने, ये सभी निर्दोष हों. 37बछड़े, मेढ़े तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुसार उनकी अन्नबलि तथा उनकी पेयबलि. 38नियमित होमबलि तथा अन्नबलि तथा पेयबलि के अलावा एक बकरा पापबलि के लिए चढ़ाया जाएगा.
39“ ‘ठहराए गए अवसरों पर आप लोग ये सब यहोवाह के सामने प्रस्तुत करेंगे. आप लोगों की संकल्प की गई तथा स्वेच्छा बलियों के अलावा आप लोगों की होमबलियां, अन्नबलियां, पेयबलियां तथा मेल बलियां भी चढ़ाना होंगे.’ ”
40मोशेह ने यह सब यहोवाह द्वारा उन्हें दी गई आज्ञा के अनुसार इस्राएल के घराने पर प्रकट कर दिया.
वर्तमान में चयनित:
गणना 29: HCV
हाइलाइट
कॉपी
तुलना
शेयर
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.