यहोशू 18
18
शेष भूभाग का विभाजन
1फिर सब इस्राएली एक साथ शीलो में इकट्ठे हुए. उन्होंने वहां मिलनवाले तंबू को खड़ा किया. पूरा देश उनके वश में हो चुका था, 2फिर भी इस्राएल के सात गोत्र अब भी ऐसे थे, जिन्हें उनका हिस्सा नहीं मिला था.
3तब यहोशू ने इस्राएल वंश से कहा, “यहोवाह, आप लोगों के पिता के परमेश्वर ने जो भूमि आप लोगों को दे दी है, उसे अधिकार में करने के लिए कब तक टालते रहेंगे? 4हर गोत्र से तीन-तीन व्यक्तियों को इस कार्य की जवाबदारी दें, ताकि वे जाकर इस देश को देखें और अपनी इच्छा से अपने गोत्र के लिए विरासत चुन लें, और आकर मुझे बताएं. 5तुम देश को सात भागों में बांट देना, यहूदाह गोत्र अपनी ही सीमा के दक्षिण में रहेगा, और योसेफ़ के गोत्र उत्तर में अपनी सीमा में रहेंगे. 6तुम देश को सात भागों में बांटकर पूरी जानकारी मुझे देना. मैं, यहोवाह हमारे परमेश्वर से आप लोगों के लिए बिनती करूंगा. 7आप लोगों के बीच लेवियों को कोई भाग नहीं दिया गया है, क्योंकि यहोवाह की और से मिला हुआ पुरोहित पद ही उनका भाग है. रियूबेन, गाद तथा मनश्शेह के आधे गोत्र को पूर्व में यरदन के दूसरी ओर हिस्सा मिल चुका है, जो, यहोवाह के सेवक मोशेह द्वारा उन्हें दिया गया था.”
8तब जिनको देश का हाल लिखने के लिए चुना गया था, वे उस देश में जाकर उसका नक्शा तैयार करने जब निकले, उनके लिए यहोशू का आदेश इस प्रकार था: “आप उस देश को अच्छी तरह देखें, और आकर मुझे बताएं; तब मैं शीलो में आप लोगों के लिए यहोवाह से बिनती कर निर्णय लूंगा.” 9तब वे लोग उस देश में गए और पूरे देश में घूमें, तथा नगरों के अनुसार सात भागों में इसके बारे में पुस्तक में लिखा, और वे शीलो के पड़ाव में यहोशू के पास वापस आए.
10तब यहोशू ने उधर उनके लिए यहोवाह से बिनती की, और इस्राएल के लिए उनके गोत्रों के विभागों के अनुसार भूमि को बांट दिया.
बिन्यामिन की सीमा
11भूमि का सबसे पहला हिस्सा बिन्यामिन गोत्र को मिला. उनके परिवारों की संख्या के अनुसार चिट्ठी डाली गई, उन्हें यहूदाह तथा योसेफ़ के गोत्रों के बीच की भूमि पर अधिकार दिया गया.
12उत्तर दिशा में उनकी सीमा यरदन से होते हुए, येरीख़ो के उत्तरी ढाल से होकर, पर्वतीय क्षेत्र से होते हुए, पश्चिम दिशा में मिल जाती है, और बेथ-आवेन पर जाकर रुक जाती है. 13वहां से लूज़ की ओर से होकर बेथेल से दक्षिण दिशा में बढ़ती है. जहां से अटारोथ-अद्दार, जो पहाड़ी के निकट है, और बेथ-होरोन के दक्षिण में है.
14वहां से पश्चिम से होकर दक्षिण की ओर मुड़ जाती है, और किरयथ-बाल पर जाकर समाप्त होती है, जो नगर यहूदाह गोत्र के अधीन था, और पश्चिमी सीमा में है.
15दक्षिण की सीमा किरयथ-यआरीम से शुरू होकर, पश्चिम दिशा से बढ़ते हुए नेफतोआह जल के सोते तक पहुंचती है. 16वह सीमा बढ़ती हुई बेन-हिन्नोम घाटी में स्थित पहाड़ी के पास पहुंचती है, जो उत्तर में रेफाइम की घाटी में है; और हिन्नोम, दक्षिण में यबूसियों का ढाल है, जो एन-रोगेल की ओर बढ़ जाती है. 17यह उत्तर दिशा से होती हुई एन-शेमेश से गलीलोथ पहुंचती है, जो अदुम्मीम चढ़ाई के पास है. वहां से सीमा रियूबेन के पुत्र बोहन की शिला की ओर बढ़ती है. 18यह सीमा अराबाह के ढाल की ओर बढ़कर उत्तर की ओर से होकर घाटी में पहुंचती है. 19सीमा आगे बढ़कर बेथ-होगलाह की बाहरी सीमा से होती हुई, उत्तर की ओर जाती है, जो लवण-सागर की उत्तरी खाड़ी में जाकर यरदन नदी के दक्षिणी मुहाने पर मिल जाती है.
20यरदन नदी इसकी पूर्वी सीमा थी.
यह उनके परिवारों एवं इसकी चारों ओर की सीमा के अनुसार बिन्यामिन वंश का हिस्सा था.
21बिन्यामिन के गोत्र तथा उनके परिवारों के अनुसार उन्हें दिये गये नगर यह थे:
येरीख़ो, बेथ-होगलाह, एमेक-कत्सीत्स, 22बेथ-अराबाह, सेमाराइम, बेथेल, 23अव्वीम, पाराह, ओफ़राह, 24कफर-अम्मोनी, ओफनी तथा गेबा; ये सभी बारह नगर, उनके गांवों सहित.
25गिबयोन, रामाह, बएरोथ, 26मित्सपेह, कफीराह, मोत्साह, 27रेकेम, यिरपएल, थरअलाह, 28त्सेलाह, एलेफ तथा यबूसी नगर, अर्थात् येरूशलेम, गिबियाह तथा किरयथ—ये चौदह नगर, उनके गांवों सहित.
बिन्यामिन वंश को, उनके परिवारों के अनुसार मिला हुआ हिस्सा यह था.
वर्तमान में चयनित:
यहोशू 18: HCV
हाइलाइट
कॉपी
तुलना
शेयर
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.