यशायाह 12

12
स्तुति के गीत
1उस दिन आप कहेंगे:
“यहोवाह, मैं आपका आभार मानूंगा.
यद्यपि आप मुझसे क्रोधित थे,
अब आपका गुस्सा शांत हो गया
और आपने मुझे शांति दी है.
2परमेश्वर मेरे उद्धारकर्ता हैं;
मैं भरोसा रखूंगा और न डरूंगा.
क्योंकि याह, हां यहोवाह ही, मेरे बल और मेरे गीत हैं;
वे मेरे उद्धारकर्ता हो गए हैं.”
3आप उद्धार के स्रोतों से
आनंदपूर्वक जल भरेंगे.
4उस दिन आप लोग कहेंगे:
“यहोवाह की प्रशंसा करिये,
उनके नाम की दोहाई दीजिए;
जनसमूहों में उनके कामों का प्रचार करिये,
उन्हें यह याद दिलाइए कि प्रभु का नाम गौरवान्वित है.
5गीतों से यहोवाह की स्तुति करिये,
क्योंकि उन्होंने प्रतापमय काम किए हैं;
और सारी पृथ्वी पर यह प्रकट हो जाए.
6ज़ियोन के लोगो, ऊंचे स्वर से जय जयकार करिये,
क्योंकि इस्राएल के पवित्र परमेश्वर आपके साथ हैं.”

वर्तमान में चयनित:

यशायाह 12: HCV

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

यशायाह 12 के लिए वीडियो