निर्गमन 26
26
मलमल के पर्दे
1“फिर पवित्र निवासस्थान के लिए कुशल कारीगरों द्वारा दस पर्दे बनवाएं, जो बंटी हुई मलमल और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़ों से बने हों और उन पर कढ़ाई के काम किए हुए करूबों के चित्र हों. 2हर पर्दे की लंबाई अट्ठाईस हाथ और चौड़ाई चार हाथ की हो#26:2 लगभग, लंबाई 12 मीटर 60 सेंटीमीटर और चौड़ाई 1 मीटर 8 सेंटीमीटर.. हर पर्दा एक ही नाप का हो. 3पांच पर्दों को एक साथ जोड़ें और इसी प्रकार दूसरे पांच पर्दे भी एक साथ जुड़ें. 4फिर पहले पांच पर्दों के किनारी पर तथा इसी तरह दूसरे पांच पर्दों के किनारी पर भी नीले रंग का फंदा बनाएं. 5एक पर्दे में पचास फंदे और दूसरे में भी पचास फंदे. वे फंदे एक दूसरे के सामने बनाएं. 6फिर, सोने के पचास अंकुड़े बनवाएं और उन अंकुड़ों से दोनों पर्दों को मिलाएं, जिससे पवित्र निवासस्थान मिलकर एक इकाई बन जाए.
7“फिर बकरे के रोमों से ग्यारह पर्दे बनवाएं जो पवित्र निवासस्थान के ऊपर का हिस्सा है. 8हर पर्दे की लंबाई तीस हाथ और चौड़ाई चार हाथ की हो#26:8 लगभग, लंबाई 13.5 मीटर और चौड़ाई 1 मीटर 8 सेंटीमीटर.. ग्यारहों पर्दे एक ही नाप के हों. 9उन पर्दों में पांच को जोड़कर एक पर्दा बनवाएं और बाकी छः पर्दों को जोड़कर एक और पर्दा बनवाएं. छठे पर्दे को तंबू के सामने मोड़ दें. 10और दोनों अलग-अलग पर्दों की एक-एक किनारी पर, जो बाहर से मिलाया जाएगा, पचास-पचास फंदे लगाएं. 11फिर कांसे के पचास अंकुड़े बनवाएं. उन अंकुड़ों में फंदे लगवाएं और तंबू के दोनों तरफ़ इस प्रकार जोड़ें कि वे एक इकाई बन जाएं. 12पर्दों का जो भाग बचा है, उसका आधा भाग पवित्र निवासस्थान के पीछे लटका दें 13और पर्दों की लंबाई में बचा हुआ भाग पवित्र निवासस्थान के दोनों तरफ़ ढकने के लिए एक-एक हाथ#26:13 लगभग, 45 सेंटीमीटर दोनों ओर लटका हुआ छोड़ दें. 14तंबू के लिए लाल रंग से रंगी हुई भेडों की खाल का एक ओढ़ना बनवाएं और फिर उसके ऊपर लगाने के लिए सूस के चमड़े का एक और ओढ़ना बनवाएं.
15“फिर पवित्र निवासस्थान को खड़ा करने के लिए बबूल की लकड़ी के तख्ते बनवाएं. 16हर तख्ते की लंबाई दस हाथ और चौड़ाई डेढ़ हाथ की हो#26:16 लगभग, लंबाई 4.5 मीटर और चौड़ाई 67.5 सेंटीमीटर.. 17तख्ते को जोड़ने के लिए दो समानांतर चूल्हे हों. पवित्र निवासस्थान के सब तख्ते इसी तरह बनवाएं. 18पवित्र निवासस्थान के लिए बीस तख्ते दक्षिण की ओर बनवाएं. 19उनके नीचे चांदी की चालीस कुर्सियां बनवाएं जो तख्तों के नीचे रखी जायेंगी. हर तख्ते के नीचे उसकी दो चूलों के लिए दो कुर्सियां बनवाएं. 20और इसी प्रकार पवित्र निवासस्थान कि उत्तर की ओर भी बीस तख्ते बनवाएं. 21और चांदी की चालीस कुर्सियां, हर एक तख्ते के नीचे दो कुर्सियां बनवाएं. 22पवित्र निवासस्थान के पीछे पश्चिम की ओर छः तख्ते बनवाएं. 23और पीछे के भाग के कोनों के लिए दो तख्ते बनवाएं. 24कोने के दोनों तख्ते एक साथ जोड़ देना चाहिए. तले में दोनों तख्तों की खूंटियां चांदी के एक ही आधार में लगेंगी और दोनों भाग ऊपर से जुड़े हों, और नीचे का भाग अलग हो. 25इस प्रकार आठ तख्ते बनवाएं, जिनके नीचे चांदी की सोलह कुर्सियां हों, हर तख्ते के नीचे दो कुर्सियां हों.
26“फिर बबूल की लकड़ी की छड़ें बनवाएं. अर्थात् पवित्र निवासस्थान के एक तरफ़ के तख्तों के लिए पांच छड़ें हों, 27तथा पवित्र निवासस्थान के दूसरी तरफ़ के तख्तों के लिए पांच कड़े तथा पवित्र निवासस्थान के पश्चिमी दिशा के तख्ते के लिए पांच कड़े बनवाएं. 28तख्ते के एक तरफ़ से दूसरी तरफ़ जाने के लिए तख्ते के बीच में कड़े बनवाएं. 29तख्तों के ऊपर सोना लगवाएं और कड़े में भी सोना लगवाएं. लकड़े की डंडियों को भी सोना लगवाएं.
30“इसी प्रकार पवित्र निवासस्थान को बनाएं, जैसे आपको पर्वत पर दिखाया गया था.
31“फिर नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़ों से और बंटी हुई मलमल से एक बीच वाला पर्दा बनवाएं, जिस पर कढ़ाई के काम द्वारा करूबों के रूप बने हुए हों. 32बबूल की लकड़ी के चार खंभे बनवाएं और उनके ऊपर सोना लगाएं. इन खंभों पर पर्दों के लिए सोने की कड़ियां और चांदी की चार कुर्सियां बनवाएं. 33बीच वाले पर्दे को अंकुड़ियों के नीचे लटकाकर उसकी आड़ में साक्षी पत्र का संदूक अंदर रखें. बीच वाले पर्दे के एक तरफ़ पवित्रस्थान तथा दूसरी तरफ़ परम पवित्रस्थान होगा. 34परम पवित्रस्थान में साक्षी पत्र के संदूक के ऊपर करुणासन को रखें. 35पर्दे के बाहर पवित्र निवासस्थान के उत्तरी भाग में मेज़ रखें और उसके दक्षिण की ओर मेज़ के सामने दीया रखें.
36“तंबू के द्वार के लिए नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़ों का तथा बंटी हुई बारीक़ सनी वाले कपड़ो की कढ़ाई का काम किया हुआ एक पर्दा बनवाएं. 37इस पर्दे को लटकाने के लिए बबूल की लकड़ी के सोने से मढ़े हुए पांच खंभे बनवाएं. उनकी कुण्डियां सोने की हों और उनके लिए कांसे की पांच कुर्सियां बनवाएं.
वर्तमान में चयनित:
निर्गमन 26: HCV
हाइलाइट
कॉपी
तुलना
शेयर
Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in
Holy Bible, Hindi Contemporary Version™ | Copyright © 2016, 2019, 2026 by Biblica, Inc. | Used with permission. All rights reserved worldwide.