1
यशायाह 9:6
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
क्योंकि हमारे लिए एक बालक पैदा हुआ है, हमें एक पुत्र दिया गया है, प्रभुता उनके कंधों पर स्थित होगी, और उनका नाम अद्भुत युक्ति करने वाले, पराक्रमी परमेश्वर, अनंत काल के पिता, और शांति के राजकुमार होगा.
तुलना
खोजें यशायाह 9:6
2
यशायाह 9:2
अंधकार में चल रहे लोगों ने एक बड़ी ज्योति को देखा; गहन अंधकार के निवासियों पर ज्योति चमकी.
खोजें यशायाह 9:2
3
यशायाह 9:7
दाविद के सिंहासन और उनके राज्य पर उनके अधिकार तथा उनकी शांति का अंत न होगा. इसलिये दाविद की राजगद्दी हमेशा न्याय और धर्म के साथ स्थिर रहेगी. सेनाओं के यहोवाह का जोश इसे पूरा करेगा.
खोजें यशायाह 9:7
4
यशायाह 9:5
युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों के जूते और खून से भरे हुए सभी कपड़े जलने के लिए नियत होंगे, वे सब आग के लिए ईंधन होंगे!
खोजें यशायाह 9:5
5
यशायाह 9:1
फिर भी, पहले जो लोग संकट में थे, उनके लिए अब और अधिक शोक नहीं होगा. अतीत में उन्होंने ज़ेबुलून और नफताली के अभिमान को मिटाया था, किंतु भविष्य में वह समुद्र के रास्ते यरदन के उस पार, गैर-यहूदी जनसमूहों के गलील प्रदेश को सम्मानित करेंगे
खोजें यशायाह 9:1
6
यशायाह 9:3
जैसे फसल कटनी के समय आनंदित होती है, और जैसे लोग लूट बांटने के समय मगन होते हैं; वैसे ही आपने उस जनसमुदाय को बढ़ाया और आनंदित किया.
खोजें यशायाह 9:3
7
यशायाह 9:4
क्योंकि परमेश्वर ने उनके जूए और भारी बोझ को दूर किया, जो मिदियान के द्वारा दिया गया था.
खोजें यशायाह 9:4