1
यशायाह 11:2-3
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
यहोवाह का आत्मा, बुद्धि और समझ का आत्मा, युक्ति और सामर्थ्य का आत्मा, ज्ञान और समझ का आत्मा— उनके सुख का मूल यहोवाह के प्रति पवित्र भय में होगा.
तुलना
खोजें यशायाह 11:2-3
2
यशायाह 11:1
यिशै की जड़ से एक कोंपल निकलेगी; और एक डाली फलवंत होगी.
खोजें यशायाह 11:1
3
यशायाह 11:4
वे तो कंगालों का न्याय धर्म से, और पृथ्वी के नम्र लोगों का न्याय सच्चाई से करेंगे. वे अपने मुंह के शब्द से पृथ्वी पर हमला करेंगे; और अपनी फूंक से दुष्टों का नाश कर देंगे.
खोजें यशायाह 11:4
4
यशायाह 11:5
धर्म उनका कटिबंध और सच्चाई उनकी कमर होगी.
खोजें यशायाह 11:5
5
यशायाह 11:9
मेरे पूरे पवित्र पर्वत पर वे न किसी की हानि करेंगे और न किसी का नाश करेंगे, क्योंकि समस्त पृथ्वी यहोवाह के ज्ञान से ऐसे भर जाएगी जैसे पानी से समुद्र भरा रहता है.
खोजें यशायाह 11:9
6
यशायाह 11:6
भेड़िया मेमने के साथ रहेगा, चीता बकरी के बच्चों के पास लेटेगा, बछड़ा, सिंह और एक पुष्ट पशु साथ साथ रहेंगे; और एक बालक उनको संभालेंगे.
खोजें यशायाह 11:6
7
यशायाह 11:10
उस दिन यिशै के मूल देशों के लिए झंडा समान प्रतिष्ठित होंगे और देश उनके विषय में पूछताछ करेंगे, तथा उनका विश्राम स्थान महिमामय होगा.
खोजें यशायाह 11:10