यशायाह 11:2-3 - Compare All Versions

यशायाह 11:2-3 HERV (पवित्र बाइबल)

उस पुत्र में यहोवा की आत्मा होगी। वह आत्मा विवेक, समझबूझ, मार्ग दर्शन और शक्ति की आत्मा होगी। वह आत्मा इस पुत्र को यहोवा को समझने और उसका आदर करने में सहायता देगी। यह पुत्र यहोवा का आदर करेगा और इससे वह प्रसन्न होगा। यह पुत्र वस्तुएँ जैसी दिखाई दे रही होगी, उसके अनुसार लोगों का न्याय नहीं करेगा। वह सुनी, सुनाई के आधार पर ही न्याय नहीं करेगा।

यशायाह 11:2-3 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

प्रभु की आत्‍मा, बुद्धि और समझ की आत्‍मा, सम्‍मत्ति और सामर्थ्य की आत्‍मा, ज्ञान और प्रभु के भय की आत्‍मा उस पर ठहरी रहेगी। प्रभु का भय ही उसका आनन्‍द होगा। वह केवल मुंह देखकर न्‍याय नहीं करेगा; वह केवल कान से सुनकर निर्णय नहीं देगा

यशायाह 11:2-3 HHBD (Hindi Holy Bible)

और यहोवा की आत्मा, बुद्धि और समझ की आत्मा, युक्ति और पराक्रम की आत्मा, और ज्ञान और यहोवा के भय की आत्मा उस पर ठहरी रहेगी। ओर उसको यहोवा का भय सुगन्ध सा भाएगा॥ वह मुंह देखा न्याय न करेगा और न अपने कानों के सुनने के अनुसार निर्णय करेगा

यशायाह 11:2-3 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

यहोवा का आत्मा, बुद्धि और समझ का आत्मा, युक्‍ति और पराक्रम का आत्मा, और ज्ञान और यहोवा के भय का आत्मा उस पर ठहरा रहेगा। और उसको यहोवा का भय सुगन्ध–सा भाएगा। वह मुँह देखा न्याय न करेगा और न अपने कानों के सुनने के अनुसार निर्णय करेगा

यशायाह 11:2-3 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

और यहोवा की आत्मा, बुद्धि और समझ की आत्मा, युक्ति और पराक्रम की आत्मा, और ज्ञान और यहोवा के भय की आत्मा उस पर ठहरी रहेगी। (इफि. 1:17, यशा. 42:1, यूह. 14:17) ओर उसको यहोवा का भय सुगन्ध—सा भाएगा। वह मुँह देखा न्याय न करेगा और न अपने कानों के सुनने के अनुसार निर्णय करेगा; (यूह. 8:15,16, यूह. 7:24)

यशायाह 11:2-3 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

यहोवाह का आत्मा, बुद्धि और समझ का आत्मा, युक्ति और सामर्थ्य का आत्मा, ज्ञान और समझ का आत्मा— उनके सुख का मूल यहोवाह के प्रति पवित्र भय में होगा.