यरमियाह 47
47
फ़िलिस्तियों को सफ़हाए-हस्ती से मिटाया जाएगा
1फ़िरौन के ग़ज़्ज़ा शहर पर हमला करने से पहले यरमियाह नबी पर फ़िलिस्तियों के बारे में रब का कलाम नाज़िल हुआ,
2“रब फ़रमाता है कि शिमाल से पानी आ रहा है जो सैलाब बनकर पूरे मुल्क को ग़रक़ कर देगा। पूरा मुल्क शहरों और बाशिंदों समेत उसमें डूब जाएगा। लोग चीख़ उठेंगे, और मुल्क के तमाम बाशिंदे आहो-ज़ारी करेंगे। 3क्योंकि सरपट दौड़ते हुए घोड़ों की टापें सुनाई देंगी, दुश्मन के रथों का शोर और पहियों की गड़गड़ाहट उनके कानों तक पहुँचेगी। बाप ख़ौफ़ज़दा होकर यों साकित हो जाएंगे कि वह अपने बच्चों की मदद करने के लिए पीछे भी देख नहीं सकेंगे। 4क्योंकि वह दिन आनेवाला है जब तमाम फ़िलिस्तियों को नेस्तो-नाबूद किया जाएगा ताकि सूर और सैदा के आख़िरी मदद करनेवाले भी ख़त्म हो जाएँ। क्योंकि रब फ़िलिस्तियों को सफ़हाए-हस्ती से मिटानेवाला है, जज़ीराए-क्रेते के उन बचे हुओं को जो यहाँ आकर आबाद हुए हैं।
5ग़ज़्ज़ा बेटी मातम के आलम में अपना सर मुँडवाएगी, अस्क़लून शहर मिसमार हो जाएगा। ऐ मैदानी इलाक़े के बचे हुए लोगो, तुम कब तक अपनी जिल्द को ज़ख़मी करते रहोगे? 6‘हाय, ऐ रब की तलवार, क्या तू कभी नहीं आराम करेगी? दुबारा अपने मियान में छुप जा! ख़ामोश होकर आराम कर!’ 7लेकिन वह किस तरह आराम कर सकती है जब रब ने ख़ुद उसे चलाया है, जब उसी ने उसे अस्क़लून और साहिली इलाक़े पर धावा बोलने का हुक्म दिया है?”
Valgt i Øjeblikket:
यरमियाह 47: DGV
Markering
Kopiér
Sammenlign
Del
Vil du have dine markeringer gemt på tværs af alle dine enheder? Tilmeld dig eller log ind
2010 Geolink Resource Consultants, LLC